फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pakistan Army is building road near LoC in Titwal sector of Kupwara

हिमाकत: एलओसी के करीब पाकिस्तान बना रहा सड़क, भारतीय सेना ने दी सख्त चेतावनी

Tue, 21 Dec 2021 09:57 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 21 Dec 2021 09:57 PM IST
सार

सेना ने कड़े शब्दों में कहा कि निर्माण कार्य एलओसी के 500 मीटर के दायरे में है, जो प्रोटोकॉल का उल्लंघन है। अगर काम नहीं रुका तो दूसरी कार्रवाई करने को मजबूर होंगे। सैन्य सूत्रों की मानें तो यह पहली बार नहीं है कि पाकिस्तानी सेना की ओर से इस तरह का उल्लंघन किया गया हो। इससे पहले भी एलओसी के करीब ऐसी कार्रवाइयां की गई हैं।  

विज्ञापन
Pakistan Army is building road near LoC in Titwal sector of Kupwara
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा के टीटवाल सेक्टर में एलओसी के करीब पाकिस्तानी सेना की ओर से किए जा रहे सड़क निर्माण कार्य पर सेना ने आपत्ति जताई है। लाउड स्पीकर के जरिये पाकिस्तानी सेना को काम बंद करने को कहा है। 
विज्ञापन


सेना ने कड़े शब्दों में कहा कि निर्माण कार्य एलओसी के 500 मीटर के दायरे में है, जो प्रोटोकॉल का उल्लंघन है। अगर काम नहीं रुका तो दूसरी कार्रवाई करने को मजबूर होंगे। सैन्य सूत्रों की मानें तो यह पहली बार नहीं है कि पाकिस्तानी सेना की ओर से इस तरह का उल्लंघन किया गया हो। इससे पहले भी एलओसी के करीब ऐसी कार्रवाइयां की गई हैं।  
विज्ञापन


एलओसी के उस पार पीओके का चिलियाना गांव है जहां पाकिस्तानी सेना सड़क का निर्माण कर रही है। यह निर्माण कार्य पिछले कुछ दिनों से लगातार जारी है और सेना की ओर से बार-बार गुजारिश करने के बावजूद भी इसे नहीं रोका गया। एक बार फिर से मंगलवार को सेना ने लाउडस्पीकर से निर्माण कार्य को बंद करने की गुजारिश की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपील की वीडियो में जवान पाकिस्तानी सेना के जवानों से कह रहे हैं, ‘आपसे हम इससे पहले भी दो-तीन बार गुजारिश कर चुके हैं कि इस काम को बंद कर दो, लेकिन कोई असर नहीं हो रहा है। एक बार फिर से दोहराता हूं कि इस काम को बंद कीजिए। प्रोटोकॉल के हिसाब से आप इस जगह पर कुछ नहीं बना सकते। बार बार हम  गुजारिश नहीं करेंगे, हमें दूसरी कार्रवाई करनी भी आती है।

ग्रामीणनों ने भी की अपील

न केवल सेना बल्कि टीटवाल के स्थानीय निवासियों की ओर से भी निर्माण कार्य रोकने की अपील की गई। गांव के नंबरदार ने अपील में कहा, मैं यहां का नंबरदार बोल रहा हूं। हम सारे गांव वाले आपसे गुजारिश करते हैं कि मेहरबानी करके काम को बंद कर दीजिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed