{"_id":"fb7967f7a425d07a17cfe6262cb5eed9","slug":"pak-troops-violate-ceasefire-along-samba-sector-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान ने फिर सीमा पर की गोलीबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान ने फिर सीमा पर की गोलीबारी
अमर उजाला ब्यूरो/ सांबा
Updated Thu, 12 Mar 2015 12:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तानी रेंजर्स अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे। उकसावे की रणनीति के तहत सीमा पार से भारतीय पोस्टों को निशाना बनाए जाने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को पाक रेंजरों ने सांबा सेक्टर में दो राउंड फायर दागे।
विज्ञापन
पाक रेंजरों ने एलएमजी से दो राउंड फायर किए। सूत्रों का कहना है कि पाक रेंजरों की हरकत शुरू होते ही सीमा पर तैनात जवान सतर्क हो गए और मोर्चा संभाल लिया। हालांकि दो राउंड के बाद उस पार से कोई फायर नहीं किया गया।
विज्ञापन
इस कारण भारतीय जवानों ने जवाब देने उचित नहीं समझा। सूत्रों का कहना है कि उकसावे की रणनीति के तहत उस पार से फायर किए जा रहे हैं, ताकि सीमा पर तनाव का माहौल बना रहे।
विज्ञापन
इस दौरान कहीं से किसी तरह की नुकसान की खबर नहीं मिली। हालांकि सीमावर्ती ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों का कहना है कि पाकिस्तानी रेंजर्स इसी तरह गोलाबारी जारी रखते हैं, तो उनकी दिक्कतें बढ़ जाएंगी। इस समय कई इलाकों में किसान खेतों में काम कर रहे हैं।