फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pak terrorist shaukat sent to NIA custody for 14 days

एनआईए ने आंतकी शौकत को 14 दिन के रिमांड पर लिया

Wed, 02 Sep 2015 08:23 PM IST
Updated Wed, 02 Sep 2015 08:23 PM IST
विज्ञापन
Pak terrorist shaukat sent to NIA custody for 14 days

उधमपुर में बीएसएफ काफिले पर हमले के षड्यंत्र में शामिल लश्कर के एक अन्य ओवरग्राउंड वर्कर शौकत अहमद भट को नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन


एक दिन पहले पुलवामा में गिरफ्तार किए गए आरोपी शौकत को बुधवार सुबह जम्मू स्थित एनआईए की विशेष अदालत के जस्टिस वाईपी कोतवाल के समक्ष पेश किया गया। अगली पूछताछ के लिए अदालत ने शौकत को 14 दिनों के रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन


अदालत ने शौकत को 15 सितंबर को पेश करने के आदेश दिए हैं। 36 वर्षीय भट ने लश्कर के चार आतंकियों मोहम्मद नावेद याकूब (बाद में जिंदा पकड़ा गया), झाड़गाम उर्फ मोहम्मद भाई, ओकासा और मोहम्मद नोमान उर्फ मोमिन (उधमपुर हमले में ढेर) को घुसपैठ के बाद वाहन से बारामुला के बाबा रेशी से दक्षिण कश्मीर पहुंचाया था। उसके बाद आतंकियों का दल दो हिस्सों में बंट गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शौकत को एनआईए टीम ले गई जेआईसी

Pak terrorist shaukat sent to NIA custody for 14 days

एक ग्रुप ने पांच अगस्त को उधमपुर में बीएसएफ काफिले पर हमला किया था। इसमें नावेद को जिंदा पकड़ लिया गया था, जबकि मोमिन मुठभेड़ में मारा गया था।

सुबह अदालत खुलने से पहले ही एनआईए की टीम शौकत को लेकर पहुंच गई। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उसे सीधा एनआईए अदालत में ले जाया गया। जहां उन्हें वाईपी कोतवाल की अदालत में पेश किया गया।

एनआईए का तर्क था कि शौकत आतंकियों को लेकर कई स्थानों पर गया था। उससे अभी विस्तृत पूछताछ की जानी है। एनआईए के आवेदन पर अदालत ने उसे 14 दिनों के रिमांड पर भेजा दिया। रिमांड मिलने के तत्काल बाद शौकत के चेहरे पर नकाब डाल एनआईए टीम उसे ज्वाइंट इंटेरोगेशन सेंटर (जेआईसी) ले गई, जहां उससे पूछताछ की जाएगी।

इसके अलावा रिमांड अवधि में उसे उन स्थानों पर ले जाया जाएगा, जहां वह लश्कर आतंकियों को अपने वाहन में लेकर गया था। बताया जाता है कि उधमपुर हमले में कुछ अन्य लोगों की गिरफ्तारी की भी संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed