{"_id":"576fed9b4f1c1bca7379a970","slug":"pak-talks-and-terror-cannot-continue-together-jitendra-singh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पाक से वार्ता और आतंकवाद साथ-साथ नहीं चल सकते: जितेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक से वार्ता और आतंकवाद साथ-साथ नहीं चल सकते: जितेंद्र सिंह
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 26 Jun 2016 08:28 PM IST
विज्ञापन
डॉ. जितेंद्र सिंह
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कश्मीर में सीआरपीएफ टीम पर बड़े हमले को चिंता का विषय बताते हुए कहा है कि पाकिस्तान से वार्ता और आतंकवाद साथ-साथ नहीं चल सकते।
उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसे हमले दोबारा न हों, इसके लिए केंद्र सभी उचित कदम उठाएगा। सिंह ने रविवार को भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में ‘लोकतंत्र बचाओ दिवस’ कार्यक्रम में हिस्सा लेने से पूर्व पत्रकारों से ये बातें कहीं।
केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार दोनों के लिए यह चिंता और दुख का समय है। पत्रकारों के पाक उच्चायुक्त की ओर से कश्मीर के अलगाववादियों को इफ्तार का न्योता देने और कश्मीर में पिछले कुछ अर्से से आतंकवादी गतिविधियों में अचानक बढ़ोतरी के सवाल पर डॉ. सिंह ने कहा पाकिस्तान से वार्ता और आतंकवाद साथ-साथ नहीं चल सकते।

'दोनों देशों में त्रिपक्षीय वार्ता की कोई गुंजाइश नहीं'
पंपोर हमला
- फोटो : PTI
उन्होंने कहा कि दोनों देशों में त्रिपक्षीय वार्ता की कोई गुंजाइश नहीं है। उन्होंने कहा यह विषय विदेश मंत्रालय का है और उन्हें विश्वास है कि मंत्रालय इस पर कड़ा संज्ञान लेगा।
मंत्री ने कहा पाकिस्तान से निपटने में भारत सक्षम है। श्री अमरनाथ यात्रा से पूर्व जम्मू श्रीनगर नेशनल हाईवे पर हो रही आतंकी गतिविधियों पर पूछे सवाल पर केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि बेशक यह चिंता का विषय है।
उन्होंने कहा राज्य सरकार ने श्री अमरनाथ यात्रा को शांतिपूर्ण तरीके से करवाने का पूरा भरोसा दिलाया हुआ है। केंद्र सरकार भी अपने तरीके से हर प्रबंध करेगा कि अमरनाथ यात्रा सुखमय तरीके से चले।