फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Pak talks and terror cannot continue together: Jitendra Singh

पाक से वार्ता और आतंकवाद साथ-साथ नहीं चल सकते: जितेंद्र सिंह

Sun, 26 Jun 2016 08:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 26 Jun 2016 08:28 PM IST
विज्ञापन
Pak talks and terror cannot continue together: Jitendra Singh
डॉ. ज‌ितेंद्र स‌िंह - फोटो : File Photo
प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कश्मीर में सीआरपीएफ टीम पर बड़े हमले को चिंता का विषय बताते हुए कहा है कि पाकिस्तान से वार्ता और आतंकवाद साथ-साथ नहीं चल सकते।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसे हमले दोबारा न हों, इसके लिए केंद्र सभी उचित कदम उठाएगा। सिंह ने रविवार को भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में ‘लोकतंत्र बचाओ दिवस’ कार्यक्रम में हिस्सा लेने से पूर्व पत्रकारों से ये बातें कहीं। 
विज्ञापन


केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार दोनों के लिए यह चिंता और दुख का समय है। पत्रकारों के पाक उच्चायुक्त की ओर से कश्मीर के अलगाववादियों को इफ्तार का न्योता देने और कश्मीर में पिछले कुछ अर्से से आतंकवादी गतिविधियों में अचानक बढ़ोतरी के सवाल पर डॉ. सिंह ने कहा पाकिस्तान से वार्ता और आतंकवाद साथ-साथ नहीं चल सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

'दोनों देशों में त्रिपक्षीय वार्ता की कोई गुंजाइश नहीं'

Pak talks and terror cannot continue together: Jitendra Singh
पंपोर हमला - फोटो : PTI
उन्होंने कहा कि दोनों देशों में त्रिपक्षीय वार्ता की कोई गुंजाइश नहीं है। उन्होंने कहा यह विषय विदेश मंत्रालय का है और उन्हें विश्वास है कि मंत्रालय इस पर कड़ा संज्ञान लेगा।

मंत्री ने कहा पाकिस्तान से निपटने में भारत सक्षम है। श्री अमरनाथ यात्रा से पूर्व जम्मू श्रीनगर नेशनल हाईवे पर हो रही आतंकी गतिविधियों पर पूछे सवाल पर केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि बेशक यह चिंता का विषय है।

उन्होंने कहा राज्य सरकार ने श्री अमरनाथ यात्रा को शांतिपूर्ण तरीके से करवाने का पूरा भरोसा दिलाया हुआ है। केंद्र सरकार भी अपने तरीके से हर प्रबंध करेगा कि अमरनाथ यात्रा सुखमय तरीके से चले। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed