{"_id":"64ed060b506599258c034395","slug":"pak-flags-found-in-noshera-sector-jammu-news-c-272-1-raj1001-397-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: नौशेरा सेक्टर में पाक के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान की पार्टी के झंडे व गुब्बारे मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: नौशेरा सेक्टर में पाक के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान की पार्टी के झंडे व गुब्बारे मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-पुलिस ने कब्जे में लेकर शुरू की जांच, इलाके को भी खंगाला
राजोरी। जिले के गांव राजपुर कमीला और लडोथ में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी के नाम के झंडे और गुब्बारे मिले हैं। पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
सूत्रों के अनुसार नौशेरा सेक्टर के नियंत्रण रेखा के पास के गांव राजपुर कमीला और लडोथ में कुछ लोगों ने झंडे और कुछ गुब्बारे देखे। इन पर उर्दू भाषा में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पीटीआई पार्टी के नाम लिखे थे। पुलिस ने झंडे और गुब्बारे कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। वहीं, पुलिस और सीआरपीएफ ने तलाशी अभियान चलाया। जंगली इलाकोें और मक्का के खेतों को खंगाला। फिलहाल, पुलिस के हाथ कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की कि कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखे तो तत्काल पुलिस और सीआरपीएफ को सूचित करें।