फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pak flag again hoisted in kashmir, protest in favour of masarat

कश्मीर: नमाज के बाद बवाल, पाक के झंडे लहराए

Sat, 25 Apr 2015 03:00 PM IST
Updated Sat, 25 Apr 2015 03:00 PM IST
विज्ञापन
pak flag again hoisted in kashmir, protest in favour of masarat

कश्मीर में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद जगह-जगह मसर्रत आलम की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन की कॉल हुर्रियत (ग) के अध्यक्ष सैयद अली शाह गिलानी द्वारा दी गई थी। उन्होंने लोगों से जुमे की नमाज के बाद मसर्रत पर पीएसए लगाने और उसे कोट भलवाल जेल भेजने के विरोध में प्रदर्शन करने की अपील की थी।

विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा बल के जवानों पर पत्थर बरसाए गए। प्रदर्शनकारियों ने एक बार फिर पाकिस्तानी झंडे लहराए। मिली जानकारी के अनुसार जुमे की नमाज के बाद बड़ी संख्या में लोग श्रीनगर के हब्बाकदल, हैदरपोरा और अमीराकदल इलाकों में प्रदर्शन करने निकल पड़े।
विज्ञापन


मुस्लिम लीग के समर्थकों ने हब्बाकदल इलाके में जुलूस भी निकाला और आजादी के हक में नारेबाजी भी की। जुलूस का नेतृत्व मुस्लिम लीग के प्रवक्ता मोहम्मद रफीक गनाई ने की। इसके अलावा हैदरपोरा और अमीराकदल में भी लोगों ने शांतिपूर्वक मार्च निकाले। श्रीनगर के पुराने शहर के नौहट्टा और गोजवारा में युवाओं ने पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों पर पत्थर बरसाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीआरपीएफ के साथ भीषण भिड़ंत

pak flag again hoisted in kashmir, protest in favour of masarat

घटना के चलते इलाके में दुकानें बंद हो गईं, जबकि ट्रैफिक भी प्रभावित रहा। दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के शेरबाग में भी प्रदर्शन हुए। पुलवामा में लोगों ने मसर्रत की गिरफ्तारी पर मार्च भी निकाला। इसके अलावा कुलगाम के कोईमुह में भी प्रदर्शन किए जाने की खबर है।

पुलवामा जिले के त्राल में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे और प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों द्वारा पत्थरबाजी भी की गई। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए आंसू गैस के गोले भी दागे। जानकारी के अनुसार कई घंटे तक प्रदर्शन जारी रहा। वहीं उत्तरी और मध्य कश्मीर के सोपोर और नारबल में भी प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी की।

अलगाववादी नेता नईम अहमद ने नारबल में लोगों के समूह को संबोधित किया, जहां लोगों ने पाकिस्तानी झंडे लहराए। पुलिस और सीआरपीएफ के साथ भीषण भिड़ंत भी हुई। बडगाम के इमामबाड़ा में भी मीरवाइज मौलवी उमर फारूक ने एक रैली को संबोधित किया। वहां भी लोगों ने हरे झंडे लहराए।

पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार घाटी में हालात शांतिपूर्वक रहे और कोई बड़ी हिंसक घटना नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed