फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pak Drone in Poonch: Pakistan drone was trying to infiltrate along the Line of Control

Pak Drone in Poonch: नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी ड्रोन कर रहा था घुसपैठ की कोशिश, सैनिकों ने की फायरिंग

Mon, 12 Feb 2024 11:42 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 12 Feb 2024 11:42 AM IST
सार

पुंछ में सेना ने रविवार की शाम मनकोट सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक पाकिस्तानी ड्रोन को नियंत्रण रेखा पर फायरिंग कर खदेड़ दिया। इसके बाद इलाके में सतर्कता और बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
Pak Drone in Poonch: Pakistan drone was trying to infiltrate along the Line of Control
drone - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

जम्मू संभाग के जिला पुंछ में सेना ने रविवार की शाम मनकोट सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक पाकिस्तानी ड्रोन को नियंत्रण रेखा पर फायरिंग कर खदेड़ दिया। इसके बाद इलाके में सतर्कता और बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, रविवार देर शाम मेंढर के मनकोट सेक्टर में स्थित अग्रिम पोस्ट रुस्तम के पास पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्र से एक संदिग्ध ड्रोन आता दिखाई दिया। सेना के सतर्जक जवानों ने इस पर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग होते ही वह ड्रोन लौट गया। गौरतलब है कि पिछले डेढ़ वर्ष में जम्मू-कश्मीर में एलओसी से सटे क्षेत्रों में पाकिस्तान की तरफ से आने वाले ड्रोन देखे जाने की घटनाओं में भारी वृद्धि हुई है।
विज्ञापन


सेना की ओर से कई पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराए हैं जिनसे आतंकियों द्वारा भेजे गए हथियार एवं ड्रग्स बरामद किए जा चुके हैं। ऐसे में नियंत्रण रेखा पर तैनात सुरक्षाबल ड्रोन को लेकर पूरी तरह सतर्कता बरत रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed