फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pak ceasefire violation in krishna sector of poonch

पाक ने की फिर सीमा पर गोलीबारी, कृष्णा घाटी सेक्टर में तोड़ा सीजफायर

Wed, 31 Jan 2018 08:29 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू Updated Wed, 31 Jan 2018 08:29 PM IST
विज्ञापन
pak ceasefire violation in krishna sector of poonch
Ceasefire - फोटो : FILE PHOTO

पाकिस्तान ने एक बार फिर से नापाक हरकत करते हुए सीमा पर गोलीबारी की है। पाक रेंजर्स ने पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया है। पाक की ओर से सेना की अग्रिम चौकियों के साथ साथ रिहायशी इलाकों को निशाना बना कर मोटार्र दागे गए।

विज्ञापन


भारतीय जवानों ने भी पाक की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। पाक की ओर से शाम के करीब पांच बजे पुंछ के मेढ़र तहसील के कृष्णा घाटी सेक्टर में भारतीय सीमा से सटे इलाकों में गोले बरसाए गए। हालांकि इस गोलेबारी में किसी भी प्रकार के हताहत की कोई सूचना नहीं आई है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पाक की ओर से सोमवार को भी उड़ी सेक्टर में गोलीबारी की गई थी। बता दें कि पाक की ओर से की गई गोलीबारी में साल 2018 में अब तक लगभग 13 लोगों की मौत हो चुकी है। भारत की ओर सीमा पर शांति बनाए रखने की चेतावनी पाक नजरअंदाज कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि सेना प्रमुख बिपिन रावत ने पहले भी पाक को कड़ी चेतावनी देते हुए कह चुके हैं कि पाक की गोलीबारी को सेना नजरअंदाज नहीं करेगी और उसका मुंहतोड़ जवाब देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed