{"_id":"36dbd7d94f4dd187441ce7ede5888904","slug":"pak-attack-in-punch-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक ने पुंछ में फिर किया मोर्टार हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक ने पुंछ में फिर किया मोर्टार हमला
ब्यूरो / अमर उजाला, पुंछ
Updated Tue, 25 Aug 2015 07:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ दिनों की खामोशी के बाद पाकिस्तान ने एक बार फिर साब्जियां क्षेत्र में सीजफायर का उल्लंघन करते हुए भारतीय सैन्य चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया।
विज्ञापन
पाकिस्तानी सेना की ओर से इस दौरान मोर्टार बरसाए गए जोकि खेतों में आकर गिरे और कुछ गोलों से इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है। इस दौरान जानी नुकसान की सूचना नहीं है। भारतीय सेना की ओर से भी पाकिस्तानी करतूत का मुंहतोड़ जवाब दिया गया।
विज्ञापन
रविवार रात करीब 12:30 बजे पाकिस्तानी सेना ने साब्जियां में भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों पर गोलाबारी की। पहले हल्के हथियारों से गोलाबारी की गई, लेकिन बाद में मोर्टार भी दागे। पाकिस्तानी गोले साब्जियां, गगड़ियां, छोल और उड़ीपुरा के रिहायशी इलाकों में भी गिरे हैं।
विज्ञापन
भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की। गोलाबारी तड़के 3.30 बजे तक जारी रही। स्थानीय लोगों ने बताया कि गोलाबारी के चलते वह रात भर नहीं सो सके। छर्रे छतों और दीवारों से टकरा रहे थे। लगातार गोलाबारी के चलते एलओसी से सटे इलाकों के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।