{"_id":"663975d2546699c05405a014","slug":"painting-competition-organised-by-red-cross-society-jammu-news-c-10-jam1008-355337-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: छात्रों ने चित्रों से मानवता की सेवा का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: छात्रों ने चित्रों से मानवता की सेवा का दिया संदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। विश्व रेडक्रास दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को इंडियन रेडक्रास सोसायटी, जम्मू कश्मीर के रेडक्रास भवन, कच्ची छावनी में करवाई गई जीवंत चित्रकारी में विद्यार्थियों ने चित्रों से मानवता और दूसरे की सेवा का संदेश दिया। इसमें रेडक्रास के संस्थापक हेनरी ड्यूनेंट को याद किया गया।
शांग्रिला पब्लिक स्कूल, ओरिएंटल अकेडमी, सरकारी मिडिल स्कूल और सरकारी गर्ल्स हाई स्कूल कच्ची छावनी के विद्यार्थियों ने चित्रकारी प्रतियोगिता में शामिल होकर प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने दिखाया कि मानवता को जीवित रखने में मनुष्य की ही अहम जिम्मेदारी है। सोसायटी के महासचिव रोहित खजूरिया ने कहा कि युवाओं को मानव कल्याण के लिए योगदान को बढ़ाना चाहिए। इसी तरह कार्मेल कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल, जम्मू में सोसायटी की ओर से प्राथमिक चिकित्सा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों को आवश्यक जीवन-रक्षक कौशल से लैस करने के बारे में बताया गया। डॉ. मनप्रीत कौर चिकित्सा अधिकारी और विरोनिका मारवाह, फील्ड अधिकारी ने सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन), घाव प्रबंधन, दम घुटने वाली आपात स्थिति और बुनियादी चिकित्सा मूल्यांकन सहित प्राथमिक चिकित्सा के विभिन्न पहलुओं पर व्यावहारिक प्रशिक्षण और सैद्धांतिक ज्ञान प्रदान किया। इस मौके पर प्रिंसिपल मारिया स्वाति, संजीत कौर आदि मौजूद रहे।