फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   painting competition

Jammu News: चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को मिलेगा खास सम्मान

विज्ञापन
painting competition
-प्रोजेक्ट विजयक पर प्रतियोगिता, साइनबोर्ड पर प्रदर्शित होंगे विजेता कलाकारों के नाम
विज्ञापन

कारगिल। कारगिल में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता की विजेता कलाकृतियों को राष्ट्रीय राजमार्ग जोजिला-कारगिल-लेह पर साइनबोर्ड के रूप में प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा। साइनबोर्ड पर विजेता कलाकारों के नाम भी प्रदर्शित होंगे।

प्रतियोगिता का आयोजन प्रोजेक्ट विजयक के 15वें स्थापना दिवस की पूर्वसंध्या पर कारगिल में हुआ। इसमें समाज के विभिन्न वर्गों ने व्यापक भागीदारी की और लद्दाख के लोगों और सीमा सड़क संगठन के बीच स्थायी जुड़ाव को प्रदर्शित किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि एलएएचडीसी कारगिल के अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद जाफर अखून ने किया। उन्होंने युवा कलाकारों को अपनी रचनात्मकता व्यक्त करने के लिए एक मंच प्रदान करने और सीमा सड़क संगठन, नागरिक प्रशासन और नागरिकों को सहयोग की भावना से एक साथ लाने के प्रोजेक्ट विजयक के प्रयासों की सराहना की। इस आयोजन में 120 से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें कारगिल के स्कूल और कॉलेज, गैर-सरकारी संगठन, एक स्थानीय अनाथालय, जीआरईएफ और सेना कर्मियों के परिवार शामिल थे। प्रतियोगिता दो श्रेणियों में आयोजित की गई थी। एक 12 साल तक के बच्चों के लिए और दूसरी 12 साल से ऊपर के प्रतिभागियों के लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लद्दाख-संस्कृति और विरासत और सीमा सड़क संगठन का लद्दाख में योगदान विषय पर प्रविष्टियों ने लद्दाखी परंपराओं की जीवंतता को दर्शाया। सड़कों, पुलों और सुरंगों के बुनियादी ढांचे के माध्यम से क्षेत्र को आकार देने में प्रोजेक्ट विजयक की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।


परिणामों की घोषणा 21 सितंबर को स्थापना दिवस समारोह में होगी। विजेताओं को नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। विजेता कलाकृतियों को राष्ट्रीय राजमार्ग एक पर रोड साइनबोर्ड के रूप में प्रदर्शित किया जाएगा, जिसमें कलाकारों के नाम भी होंगे। प्रतियोगिता ने छात्रों, सरकारी अधिकारियों, सेवा कर्मियों और नागरिकों को एक साझे मंच पर लाकर न केवल रणनीतिक बुनियादी ढांचे के विकास में बल्कि सांस्कृतिक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने और लद्दाख के लोगों के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने में भी अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed