फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   paddle for peace cycle race, LG

पड़ोसी की नापाक कोशिशों को नाकाम करना, नशामुक्त जम्मू-कश्मीर बनाना जरूरी : उप राज्यपाल

Mon, 26 Jun 2023 02:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Mon, 26 Jun 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
paddle for peace cycle race, LG
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि पड़ोसी देश की नापाक कोशिशों को नाकाम करना और नशामुक्त जम्मू-कश्मीर बनाना जरूरी है। प्रदेश के युवाओं में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की आकांक्षा बढ़ रही है। एक लक्ष्य और एक संकल्प के साथ आगे बढ़ने के लिए युवा पीढ़ी का उत्साह और प्रतिबद्धता जम्मू-कश्मीर प्रशासन की सबसे बड़ी संपत्ति है। उन्होंने ये बातें पुलिस द्वारा आयोजित पैडल फॉर पीस साइकिल रेस-2023 के पुरस्कार समारोह में कहीं।

इस वर्ष आठ श्रेणियों में 2557 साइकिल चालकों ने पैडल फॉर पीस में भाग लिया। उप राज्यपाल ने विजेताओं को सम्मानित किया।उन्होंने कहा कि पेडल फॉर पीस शांति, प्रगति और समृद्धि का प्रतीक है और यह सुनिश्चित करने के लिए प्रयास जारी हैं, ताकि हमारे युवा अपनी खेल प्रतिभा को निखार सकें। उन्होंने सिविक एक्शन कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को अपनी आकांक्षाओं को साकार करने का अवसर प्रदान करने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस की सराहना की। समारोह में उप राज्यपाल के सलाहकार राजीव राय भटनागर, गृह विभाग के एसीएस आरके गोयल, जम्मू-कश्मीर पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह, एडीजीपी जम्मू-कश्मीर सशस्त्र पुलिस एसजेएम गिलानी, पुलिस और नागरिक प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी सहित जेएंडके साइकिलिंग एसोसिएशन के सदस्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

- नया रास्ता चुनने के लिए देशवासियों
को केंद्र शासित प्रदेश के युवाओं पर गर्व
उप राज्यपाल ने कहा कि पूरे देश को युवाओं द्वारा जम्मू-कश्मीर केंद्रशासित प्रदेश को उद्यम, नवाचार और आविष्कार का रास्ता चुनने पर गर्व है। आज हमारे युवा, विशेषकर हमारी बेटियां हर क्षेत्र में नया इतिहास लिख रही हैं। उनका दृढ़ संकल्प, समर्पण और कड़ी मेहनत से जम्मू-कश्मीर का समावेशी विकास सुनिश्चित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed