{"_id":"60c4f89d8ebc3e42ab4ed1f5","slug":"oxyzen-akhnoor-news-jmu237192219","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुंगल मोड़ ऑक्सीजन प्लांट लगाने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुंगल मोड़ ऑक्सीजन प्लांट लगाने का काम शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखनूर। सुंगल मोड़ में निर्माणाधीन दो सौ बेड अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाने का कार्य शुरू हो गया है। जो तीन माह में मरीजों को ऑक्सीजन मिलना शुरू हो जाएगा।
अस्पताल में एसडीएम चांद किशोर शर्मा की देखरेख में इरा और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में 25×50 मीटर भूमि की निशानदेही की गई, जिसमें ऑक्सीजन प्लांट लगाने लोगों ने कई बार प्रशासन से गुहार लगाई थी। सुंगल मोड़ में दो सौ बेड के निर्माणाधीन अस्पताल के कार्य के साथ ही ऑक्सीजन प्लांट लगाने पर अब क्षेत्र के मरीजों को ऑक्सीजन के लिए जम्मू अस्पतालों में नहीं जाना पडे़गा। इससे पूर्व प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने उप जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट के लिए भूमि चिह्नित की थी। मगर ऑक्सीजन प्लांट के लिए पर्याप्त भूमि नहीं होने पर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने यहां ऑक्सीजन प्लांट लगाने की योजना रद्द कर दी, और सुंगल मोड़ अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाने का निणर्य ले करके कार्य शुरू कर दिया।
क्षेत्र के लोगों ने भी ऑक्सीजन प्लांट लगाने की प्रक्रिया शुरू करने का स्वागत करते हुए कहा कि मरीजों को अब अखनूर में ही ऑक्सीजन मिलने पर अन्य अस्पताल में नहीं जाना पडे़गा।
विज्ञापन
----
कस्बे में सुंगल मोड़ में निर्माणाधीन अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की प्रक्रिया शुरू की गई है, जिसमें भूमि चिह्नित की गई है।
-चांद किशोर शर्मा, एसडीएम