{"_id":"c970a994adda1243938f391481e3dbb2","slug":"overloading-is-continue-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेश्ानल हाईवे पर धड़ल्ले से हो रही ओवरलोडिंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेश्ानल हाईवे पर धड़ल्ले से हो रही ओवरलोडिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Thu, 22 Jan 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क सुरक्षा सप्ताह का असर वाहन चालकों पर देखने को नहीं मिल रहा है। वाहन चालकों की ओर से संपर्क मार्गों पर तो ओवरलोडिंग की जाती थी। अब हाईवे पर भी ओवरलोडिंग देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
यह केवल एक रूट की मिनी बसों का हाल नहीं है, हाईवे से सटे विभिन्न संपर्क मार्गों पर आवाजाही करने वाले वाहन ऐसा ही करते हैं।
कुछ दिन पहले ही ट्रैफिक और क्षेत्रीय परिवहन विभाग ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत नियमों के प्रति वाहन चालकों के साथ लोगों को भी जागरूक किया था।
लेकिन, ऐसा लग रहा है कि चालकों पर सप्ताह भर चले जागरूकता कार्यक्रम का कोई असर नहीं हुआ है। सड़क संपर्क मार्गों पर तो ओवरलोडिंग होती ही थी, अब हाईवे पर भी ऐसा नजारा देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
वाहन चालकों की मानें तो लोगों की जिद के आगे उन्हें झुकना पड़ता है, क्योंकि संपर्क मार्गों पर वाहनों की संख्या कम होती है।
दूसरा स्थानीय लोग जबरदस्ती वाहन को रोककर चढ़ जाते हैं, ऐसे में उनकी मजबूरी होती है कि वे उनको लेकर जाएं। वहीं लोगों की मानें तो लोग चालकों का दोष निकलते हैं कि वह वाहन को जानबूझकर देरी से लाते हैं।
विज्ञापन
उस पर यात्रियों को ठूंस-ठूंस कर चढ़ाते हैं। बुद्धि निवासी रमेश कुमार, नन्न के रहने वाले पवन कुमार ने कहा कि उनके गांव को जाने वाले रास्तों की हालत बेहद खराब है।
लेकिन यात्रियों को वाहनों में ठूंस-ठूंस कर भरा जाता है। कई बार यात्री यह भी कहते हैं कि अब बस करो, लेकिन वाहन चालक नहीं मानते हैं।
गौरतलब है कि अभी चंद दिन पहले ही सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत वाहन चालकों को नियमों से अवगत करवाया गया था।