फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   overload dumper

Jammu News: ओवरलोड डंपर से टूट रहे पुल, हादसे भी हो चुके

Mon, 16 Sep 2024 06:28 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Mon, 16 Sep 2024 06:28 AM IST
विज्ञापन
overload dumper
- लोगों ने की ओवरलोड डंपरों के चालान काटने की मांग
विज्ञापन

- ओवरस्पीड के कारण हो चुके कई हादसे

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। सांबा-कठुआ मार्ग पर ओवरलोड डंपर से पुल का फर्श टूट रहा है। लोगों ने ओवरलोड डंपरों के चालान करने की मांग की है।
लोगों का कहना है कि पुराने बार्डर मार्ग पर ओवरलोड डंपर तेज गति से चलने के कारण दोपहिया वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तेज गति होने के कारण कई बार कंकर और पत्थर मार्ग पर गिरने से साथ चल रहे वाहन चालकों को हादसे का खतरा रहता है। उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग भी डंपरों की अनदेखी कर रहा है। अकसर यह डंपर सुबह और शाम को ही चलते हैं, जिस कारण इन पर कार्रवाई नहीं हो पाती है।
तेज गति होने के कारण डंपर से पुलों को भी नुकसान हो रहा है। इनकी ओवरस्पीड और ओवरलोडिंग से पुल पर बिछाया फर्श भी टूट रहा है। रविवार को बाइक सवार हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

कमल भट्टी, स्थानीय निवासी
मनमर्जी से बजरी और रेत लोडकर मार्ग पर चल रहे डंपर की पुलिस की ओर से अनदेखी की जा रही है। इस कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
नरेश शर्मा, स्थानीय निवासी
डंपर चालक सुबह और शाम को ही मार्ग पर चलते हैं। इस समय यातायात पुलिस के नाके नहीं होते हैं। इसके अलावा रात भर भी डंपर मार्ग पर चलते हैं।
विजय सिंह, स्थानीय निवासी
सांबा-कठुआ बार्डर मार्ग पर ओवरलोड डंपर तेज गति से निकलते हैं। डंपर ओवरलोड होने के साथ-साथ बगैर ढके चलाए जा रहे हैं। ऐसे में मार्ग पर कंकर पत्थर गिरने से कई हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय कुमार, स्थानीय निवासी
लोड डंपर को ढककर ही मार्ग पर चलना होता है। बिना ढके मार्ग पर चलने पर चालान किया जाता है। ट्रैफिक पुलिस के जवान मार्ग पर नाके लगाकर डंपर चालकों के खिलाफ कार्रवाई कर लगातार चालान कर रहे हैं।
एजाज मिर्जा, डीटीआई यातायात विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed