{"_id":"573c92804f1c1bb11fac70e2","slug":"organically-in-ganderbal","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांदरबल में बवाल, कालेज के छात्रों की पत्थरबाजी में कई पुलिसकर्मी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांदरबल में बवाल, कालेज के छात्रों की पत्थरबाजी में कई पुलिसकर्मी घायल
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Wed, 18 May 2016 09:35 PM IST
विज्ञापन
गांदरबल में बवाल
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में बुधवार को कॉलेज छात्रों और पुलिस के बीच जमकर बवाल हुआ। छात्रों का आरोप है कि पुलिस द्वारा उनके साथ बदसलूकी की गई। इस बवाल के दौरान कई पुलिस कर्मी घायल हुए हैं।
जानकारी के अनुसार इलाके में उस समय बवाल शुरू हुआ, जब गांदरबल जिले के तौहीद चौक में मार्च निकाल रहे कॉलेज छात्रों को पुलिस द्वारा आगे नहीं बढ़ने दिया गया। इसके बाद छात्रों ने पुलिस पर जमकर पत्थर बरसाए।
दिनभर इलाके में हिंसक भिड़ंत जारी रही। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण से बाहर होते देख प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले भी दागे। वहीं बदसलूकी के आरोप को नकारते हुए जिले के एसएसपी इम्तियाज इस्माइल पर्रे ने कहा कि दरअसल पुलिस कर्मियों द्वारा एक बस को रोका गया।
विज्ञापन
उसका ओवरलोडिंग के चलते चालान किया गया, जिसका बस में सवार कॉलेज छात्रों ने विरोध किया। उन्होंने पुलिस के साथ बहस भी की। बाद में छात्रों ने जबरन कॉलेज को बंद करवाया और सड़क पर आ गए।
जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें तितर-बितर करने की कोशिश की, तो उन्होंने पत्थरबाजी करने के साथ कॉलेज में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान करीब एक दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए। एसएचओ गांदरबल को भी चोट लगी है।