{"_id":"36e9da65fbfba9d48657335528e1a5cc","slug":"order-of-suspension-issued-by-principal-incharge-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: इंचार्ज प्रिंसिपल के निलंबन के आदेश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: इंचार्ज प्रिंसिपल के निलंबन के आदेश जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 31 Dec 2015 08:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रांसफर के बाद ज्वाइन न करने पर शिक्षा विभाग ने कर्मचारियों और अधिकारियों पर कार्रवाई करना शुरू कर दिया है और इसकी शुरूआत रियासी जिले के इंचार्ज प्रिंसिपल प्रेम नाथ के साथ की है।
विज्ञापन
दिए गए समय के अनुसार ज्वाइन न करने पर इंचार्ज प्रिंसिपल को कमिश्नर सेक्रेटरी गवर्नमेंट आफ स्कूल एजूकेशन डिपार्टमेंट शालीन काबरा ने निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
जम्मू और कश्मीर संभाग में विंटर सेशन की दो महीने की छुट्टियां शुरू होने पर शिक्षा विभाग ने करीब एक महीना पहले शिक्षकों और इंचार्ज प्रिंसिपल की ट्रांसफर के आदेश जारी किए थे।
विज्ञापन
आर्डर नंबर 245 एजूकेशन 2015 के तहत हायर सेकेंडरी स्कूल प्रगवाल के इंचार्ज प्रिंसिपल प्रेम नाथ को हायर सेकेंडरी स्कूल बलमाकोट में ट्रांसफर किया गया। लेकिन दिए गए समय के अनुसार प्रेम नाथ ने स्कूल में ज्वाइन नहीं किया।
आर्डर नंबर 327 के तहत शिक्षकों और अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे कि अगर ट्रांसफर के बाद अगर कोई ज्वाइन नहीं करता है तो वह इसका कारण बताए और अगर बीमार है तो मेडिकल बोर्ड से अनुमति हासिल करे।
लेकिन प्रेमनाथ ने किसी भी नियम का पालन नहीं किया। जिसके बाद शालीन काबरा ने पाया कि प्रेम नाथ ने सरकारी आदेश का उल्लंघन किया है।
31 दिसंबर वीरवार को शालीन काबरा ने प्रेम नाथ को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया। प्रेम नाथ के खिलाफ जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं। जब तक जांच चलेगी प्रेम नाथ चीफ एजूकेशन आफिस रियासी में अटैच रहेंगे।