फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Order of audit of all barrages made on river Tavi, government formed four-member committee

तवी नदी पर बने सभी बैराज के ऑडिट का आदेश, सरकार ने चार सदस्यीय कमेटी का किया गठन

Thu, 30 May 2019 09:18 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Thu, 30 May 2019 09:18 PM IST
विज्ञापन
Order of audit of all barrages made on river Tavi, government formed four-member committee
तवी नदी - फोटो : फाइल, अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर सरकार ने तवी नदी पर बने सभी बैराज (स्वचालित गेट वाले) के निर्माण कार्यों का विशेष ऑडिट कराने का फैसला किया है। इसके लिए कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी को 15 दिन में रिपोर्ट सौंपने की हिदायत दी गई है। 
विज्ञापन


समिति में डायरेक्टर जनरल (प्लानिंग डेवलपमेंट एंड मानीटरिंग डिपार्टमेंट), डेवलपमेंट कमिश्नर वर्क्स, चीफ इंजीनियर (आरएंडबी) तथा डायरेक्टर कोड्स (वित्त विभाग) को रखा गया है। वित्त विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि तवी नदी पर बने सभी बैराज के निर्माण कार्यों का विशेष ऑडिट किया जाना है। यह काम प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाना है। 
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि विशेष ऑडिट से बैराज के रखरखाव तथा उसके हालात के बारे में पता चल सकेगा। यदि कहीं किसी प्रकार की मरम्मत की जरूरत होगी तो उसे समय रहते पूरा किया जा सकेगा। बताते हैं कि बैराज बनने के बाद से इस प्रकार की कवायद नहीं हुई थी। इसलिए इसकी आवश्यकता महसूस करते हुए सरकार ने विशेष आडिट कराने का फैसला किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed