फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   order

पहली अप्रैल से नहरों में पानी छोड़ने के निर्देश

विज्ञापन
order
जम्मू। तवी बैराज का काम जल्द शुरू करने के लिए औपचारिकताओं को पूरा किया जाएगा। जल्द से जल्द परियोजना पर काम आरंभ किया जाएगा। यह बात सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के प्रमुख सचिव अशोक कुमार परमार ने मंगलवार को विभागीय परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में कही। साथ ही उन्होंने पहली अप्रैल से चरणबद्ध तरीके से प्रताप नहर, रणबीर नहर, तवी नहर, रवि नहर और कठुआ नहर सहित सभी नहरों की रिचार्जिंग शुरू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव ने कहा कि वह संभागीय आयुक्त और जिला विकास आयुक्त जम्मू के साथ भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) के साथ मुद्दों को हल करने के लिए रणबीर नहर का दौरा करेंगे।
विज्ञापन

उज्ज बहुउद्देशीय परियोजना के संबंध में प्रमुख सचिव ने परियोजना से जुड़े सभी हितधारकों को बेहतर परिणाम के लिए समन्वय से काम करने को कहा। उन्होंने संबंधितों को परियोजना के सुचारू निष्पादन में मौजूदा बाधाओं को दूर करने के लिए कड़े प्रयास करने का निर्देश दिया। इस परियोजना को पहले ही 148 टीएसी में स्वीकृत किया जा चुका है। बैठक में बताया गया कि शाहपुर-कंडी परियोजना एक राष्ट्रीय परियोजना है, जिसे पंजाब परियोजना प्राधिकरण द्वारा क्रियान्वित किया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर को 1150 क्यूसेक पानी का अपना हिस्सा मिलेगा, जो 32173 हेक्टेयर क्षेत्र को सिंचाई प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख सचिव सभी हितधारकों के साथ परियोजना स्थल का दौरा करने की इच्छा व्यक्त की। इससे पेड़ों की कटाई, भूमि अधिग्रहण मसलों का हल हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed