फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Opposition parties formed coalition for restoration of special status of JK

जम्मू-कश्मीरः विशेष दर्जे की बहाली के लिए विपक्षी दलों ने बनाया गठबंधन, कांग्रेस ने बनाई दूरी

Fri, 16 Oct 2020 12:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर 
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 16 Oct 2020 12:09 AM IST
सार

  • गुपकार घोषणा का नाम बदलकर पीपुल्स अलायंस फॉर गुपकार डिक्लेरेशन किया
  • फारूक अब्दुल्ला के घर आयोजित ऑल पार्टी मीटिंग से कांग्रेस ने बनाई दूरी
  • महबूबा, सज्जाद लोन, उमर,मीर और तारिगामी समेत कई नेता शामिल 

विज्ञापन
Opposition parties formed coalition for restoration of special status of JK
घाटी के विपक्षी दल... - फोटो : amar ujala

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में पांच अगस्त 2019 से पूर्व की स्थिति की बहाली के लिए वीरवार को पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती, पीपुल्स कांफ्रेंस अध्यक्ष सज्जाद लोन, पीपुल्स मूवमेंट के नेता जावेद मीर और सीबीआईएम नेता मोहम्मद यूसुफ तारिगामी ने गठबंधन बनाने का फैसला किया। नेकां अध्यक्ष डॉक्टर फारूक अब्दुल्ला के आवास पर बुलाई गई इस बैठक में गुपकार डिक्लेरेशन का नाम बदलकर पीपुल्स अलायंस फॉर गुपकार डिक्लेरेशन कर दिया गया। इस बैठक में कांग्रेस को भी आमंत्रित किया गया था परंतु उनका कोई प्रतिनिधि इस बैठक में शामिल नहीं हुआ। 

विज्ञापन


बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए डॉ, फारूक अब्दुल्ला ने आल पार्टी मीटिंग में हुई चर्चा के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हमारे जो हक छीने गए हैं उन्हें वापस लेने की सांविधानिक लड़ाई जारी रहेगी। सभी हितधारकों से बातचीत कर कश्मीर मसले का सियासी हल निकालने की भी बात की जाएगी। आगामी दिनों में सभी पार्टियां फिर मिलेंगी और आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श किया जाएगा। 
विज्ञापन


फारूक ने कहा कि पीडीपी अध्यक्ष 14 महीने के बाद महबूबा मुफ्ती को रिहा किया गया है। इसलिए जो लोग गुपकार घोषणा में शामिल थे उन्हें विचार-विमर्श करने के लिए बुलाया गया था। महबूबा की गिरफ्तारी अनुचित थी और हम चाहते हैं कि प्रदेश और देश की अन्य जेलों में बंद कैदियों को रिहा किया जाए। उन्होंने जम्मू कश्मीर के सियासी मसले को भी सुलझाने पर ज़ोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-मेडिकल इमरजेंसी के कारण शामिल नहीं हुआ: मीर
इस बीच कांग्रेस का कोई भी नेता इस बैठक में शामिल नहीं हुआ। काँग्रेस अध्यक्ष ग़ुलाम अहमद मीर ने बताया कि मेडिकल इमरजेंसी के चलते वह बैठक में शामिल नहीं हो पा रहे हैं और इसकी जानकारी उन्होने डॉ फारूक अब्दुल्ला को दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed