फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Opposition meeting in Jammu: Farooq Abdullah targeted Ghulab Nabi azad and Altaf Bukhari

जम्मू में विपक्ष की बैठक: फारूक अब्दुल्ला ने गुलाम नबी और अल्ताफ बुखारी पर साधा निशाना, जानें क्या कहा

Tue, 03 Oct 2023 06:50 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 03 Oct 2023 06:50 PM IST
सार

जम्मू में आयोजित हुई विपक्षी दल की बैठक में गुलाम नबीं आजाद का दल प्रोग्रेसिव डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी और अल्ताफ बुखारी का दल जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी का कोई भी प्रतिनिधि शामिल नहीं हुआ।

विज्ञापन
Opposition meeting in Jammu: Farooq Abdullah targeted Ghulab Nabi azad and Altaf Bukhari
जम्मू में विपक्ष की बैठक आयोजित - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद फारूक अब्दुल्ला ने गुलाम नबी आजाद और अल्ताफ बुखारी पर निशाना साधा है। फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि दोनों नेताओं के दल सरकार के दल हैं। दरअसल, मंगलवार को जम्मू में नेकां प्रमुख फारूक अब्दुल्ला के नेतृत्व में विपक्षी दलों की बैठक बुलाई गई थी, जिसमें गुलाम नबीं आजाद का दल प्रोग्रेसिव डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी और अल्ताफ बुखारी का दल जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी का कोई भी प्रतिनिधि शामिल नहीं हुआ।

विज्ञापन


दोनों पार्टियों का विपक्ष दल की बैठक में शामिल न होने को लेकर फारूक अब्दुल्ला से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि दोनों दल सरकार के दल हैं। साथ ही फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि जो हालात इस समय प्रदेश के हैं वो चिंताजनक हैं। उन्होंने आरोप लगाया गया कि जम्मू कश्मीर में संविधान को निलंबित कर दिया गया है। उपराज्यपाल, गृहमंत्री, पीएम मोदी बार-बार ये कहते हैं कि जम्मू कश्मीर रियासत सब सामान्य है तो फिर चुनाव क्यों नहीं कराए जा रहे। सांसद ने सवाल किया कि आखिर क्यों परिसीमन और मतदाता सूची बनने के बाद भी चुनाव नहीं कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि दिग्गज नेता गुलाम नबी आजाद ने पिछले साल कांग्रेस से अपना नाता तोड़ने के बाद 'जम्मू कश्मीर प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी' का गठन किया था। उन्होंने हाल ही में अपनी पार्टी के एक साल पूरे होने पर स्थापना दिवस मनाते हुए श्रीनगर में रैली की। वहीं, आजाद के उपराज्यपाल बनाए जाने की भी बात सामने आई, जिसे गुलाम नबीं ने खारिज कर दिया। आजाद ने कहा कि उन्हें जम्मू-कश्मीर का उपराज्यपाल बनने में कोई दिलचस्पी नहीं है। उन्होंने कहा कि वह यहां रोजगार करने नहीं बल्कि लोगों की सेवा करने आए हैं। साथ ही उन्होंने लोगों से अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, अल्ताफ बुखारी पीडीपी से जुड़े हुए थे। पीडीपी से अलग होने के बाद उन्होंने साल 2020 में ' जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी' का गठन किया था। केंद्र सरकार ने जब अनुच्छेद 370 को हटाया तो वहां किसी भी तरह की हिंसा न होने पर वह मोदी सरकार की सराहना कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed