फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Opposition leaders provoking farmers for political purpose: Jitendra Singh

राजनीतिक उद्देश्य के लिए किसानों को भड़का रहे विपक्षी नेता : जितेंद्र सिंह

विज्ञापन
Opposition leaders provoking farmers for political purpose: Jitendra Singh
जम्मू। खेतों में काम करने वाला किसान संतुष्ट है और कृषि बिलों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट कर रहा है। कुछ विरोधी नेता विधेयक के बारे में झूठ फैला कर किसानों को भड़का रहे हैं। उनका कृषि से कोई लेना-देना नहीं है। मात्र राजनीतिक उद्देश्य से पेड प्रदर्शन करवाए जा रहे हैं। यह बात वीरवार को जम्मू में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कृषि बिल के समर्थन में पत्रकार वार्ता और सेमीनार में कहीं।
विज्ञापन

सांसद जुगल किशोर शर्मा और सलाहकार केके शर्मा की मौजूदगी में हुए कार्यक्रम में डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि कृषि बिल किसानों के हित में है। एमएसपी को पहले की तरह बहाल रखा गया है और किसानों की भूमि से कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है। किसान की भूमि नहीं केवल फसल के लिए ठेका होगा। वह भी किसान की मर्जी से और किसान कभी भी उस ठेके को समाप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि आज का युवा किसान वास्तव में कृषि उद्यमी है और हमें कोई अधिकार नहीं कि हम उन्हें उन सुविधाओं से वंचित रखें जो दूसरे व्यवसायी को मिलती हैं।
विज्ञापन

नए कानून में किसान की आमदनी बढ़ाने के लिए उसे कहीं भी अपना उत्पाद बेचने के लिए स्वतंत्रता प्रदान की गई है। सिंह ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सरकार परिवार के लिए नहीं देश के गरीबों को समर्पित की है। आधुनिक किसान नये क्षेत्रों में प्रयोग करने के लिए तैयार हैं। उदाहरण के तौर पर बैंबू जिसकी आयात दर को बढ़ाकर 25 फीसदी कर दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के क्रांतिकारी निर्णय प्रक्रियाओं को सरल करने का प्रयास हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को बेहतर सुविधाओं के लिए एलजी से की गई बात
कृषि बिलों पर एनडीए की लंबे अर्से से सहयोगी दल अकाली दल के कड़े विरोध और एनडीए से बाहर जाने पर पूछे गए सवाल पर मंत्री ने कहा कि इस सवाल का जवाब अकाली दल ही दे सकता है। वहीं जम्मू में किसानों को अपनी फसल को बेचने में आने वाली समस्याओं के सवाल पर डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि एलजी मनोज सिन्हा व प्रदेश के अन्य अधिकारियों से इस संबंध में बात की गई है कि किसानों को मंडियों से लेकर अन्य बेहतर सुविधाएं मुहैया हों। इस अवसर पर सांसद जुगल किशोर शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा संसद के माध्यम से पारित करवाए गए कृषि बिल किसानों के हित में हैं। विपक्ष किसानों को गुमराह कर रहा है। इससे पहले डॉ. जितेंद्र सिंह ने गांधी जयंती पर लगाई गई प्रदर्शनी को भी देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed