फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Opportunity to become Assistant Professor in JU on the basis of academic arrangement

Jammu News: जेयू में एकेडमिक अरेंजमेंट के आधार पर असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का माैका

Tue, 23 Sep 2025 02:36 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Tue, 23 Sep 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Opportunity to become Assistant Professor in JU on the basis of academic arrangement
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय (जेयू) में एकेडमिक अरेंजमेंट आधार पर असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का माैका है। विश्वविद्यालय के स्किल इन्क्यूबेशन इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट सेंटर की ओर से पांच विषयों में अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए हैं। इन विषयों में मैथ, स्टेटिस्टिक्स, इकोनॉमिक्स, इंग्लिश और आईटी शामिल हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार नीरज शर्मा के अनुसार आईटी विषय के लिए उन अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी जिन्होंने एआई, जेनरेटिव एआई, मशीन लैंग्वेज, क्वांटम कंप्यूटिंग, वेब टेक्नोलॉजीज, कंप्यूटेशंस एंड ऑपरेटिंग सिस्टम में विशेषज्ञता हासिल की हो। आवेदक के पास अच्छे शैक्षणिक रिकॉर्ड के साथ संबद्ध विषय में मास्टर डिग्री स्तर पर कम से कम 55% अंक होने चाहिए।
विज्ञापन

जिन विश्वविद्यालयों में ग्रेडिंग प्रणाली का पालन किया जाता है, वहां पॉइंट स्केल में समकक्ष ग्रेड हो। किसी विदेशी विश्वविद्यालय से समकक्ष डिग्री भी मान्य होगी। 19 सितंबर, 1991 से पहले अपनी मास्टर डिग्री प्राप्त करने वाले पीएचडी डिग्री धारकों को पांच फीसदी की छूट प्रदान की जा सकती है। यानी वे 50 प्रतिशत अंकों के साथ भी आवेदन कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को अपने सही-सही भरे हुए फॉर्म को सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ 26 सितंबर को सुबह 10 से 11 बजे के बीच जम्मू विश्वविद्यालय के बिजनेस स्कूल स्थित स्किल इन्क्यूबेशन इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट सेंटर के निदेशक के कार्यालय में जमा कराना होगा। साक्षात्कार इसी दिन दोपहर दो बजे से होंगे। इस संबंध में अधिक जानकारी जम्मू विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.jammuuniversity.ac.in पर जाकर ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed