{"_id":"684c7f4e12f40e3c7d07e856","slug":"opium-cultivation-destroyed-in-damnot-and-pancheri-one-arrested-reasi-news-c-202-1-sjam1011-124209-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: दमनोत और पंचेरी में अफीम की खेती नष्ट, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: दमनोत और पंचेरी में अफीम की खेती नष्ट, एक गिरफ्तार
Sat, 14 Jun 2025 01:13 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sat, 14 Jun 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जिला पुलिस ने ड्रग्स के खिलाफ अभियान चलाया है। इसके तहत पुलिस चौकी दमनोत के अधिकार क्षेत्र में अवैध रूप से अफीम की खेती करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
डिंगी धार बरियोत, मौंगरी निवासी मान सिंह अपने खेत में प्रतिबंधित अफीम की खेती कर रहा था। इसकी सूचना मिलने पर पंचेरी थाने के एसएचओ पुरुषोत्तम शर्मा और चौकी प्रभारी कुलविंदर सिंह की सहायता से गठित विशेष दल को मौके पर भेजा गया।
कार्यकारी मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी मोंगरी और अन्य स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में अफीम की खेती को मौके पर ही नष्ट किया गया। आरोपी मान सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसका चालान कर दिया गया है। उधमपुर पुलिस ने आम जनता से नशे के खिलाफ जारी अभियान में सहयोग मांगा है ताकि उधमपुर जिले को नशा मुक्त जिला बनाया जा सके। संवाद
विज्ञापन
फोटो सहित