BSF Press Brief: सांबा में पोस्ट का नाम 'सिंदूर' रखने का प्रस्ताव; आतंकी लॉन्च पैड उड़ाने का नया वीडियो जारी
ऑपरेशन सिंदूर पर बीएसएफ ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। बीएसएफ के अधिकारियों ने कहा कि हमें आतंकवादियों के अपने लॉन्चपैड्स और शिविरों में लौटने और एलओसी और आईबी पर संभावित घुसपैठ के बारे में कई इनपुट मिल रहे हैं। सुरक्षा बलों को सतर्क रहना होगा।"
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान की ओर से बीएसएफ चौकियों पर ड्रोन हमले और गोलाबारी में हमने बीएसएफ के सब-इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज, कांस्टेबल दीपक कुमार और भारतीय सेना के नायक सुनील कुमार को खो दिया। हम अपनी दो पोस्ट का नाम अपने खोए हुए कर्मियों के नाम पर रखने का प्रस्ताव भेज रहे हैं और एक पोस्ट का नाम 'सिंदूर' रखने का प्रस्ताव भेज रहे हैं।
बीएसएफ के आईजी जम्मू शशांक आनंद ने कहा कि आतंकियों को आगे करके पाकिस्तानी सेना घुसपैठ कराना चाहती थी। 40 से 50 आतंकी घुसपैठ की कोशिश में थे। उन्होंने बताया कि फॉरवर्ड पोस्ट को नुकसान पहुंचाने की साजिश थी। बीएसएफ की फॉरवर्ड पोस्ट पर फायरिंग का माकूल जवाब दिया गया। ऑपरेशन सिंदूर का प्रहार पाकिस्तान भूल नहीं पाएगा।
बीएसएफ के आईजी ने कहा कि आतंकियों के ठिकानों को तबाह किया गया। बीएसएफ ने ऑपरेशन सिंदूर की कार्रवाई का नया वीडियो जारी किया है।
लॉन्चपैड्स और शिविरों में लौटने लगे आतंकी: बीएसएफ आईजी
सीमा पर लगातार निगरानी कर रहे हैं: बीएसएफ आईजी
#WATCH | Jammu | On confidence-building measures in border villages, BSF IG Jammu Shashank Anand says, "Border domination by us is being done continuously. We are encouraging the farmers living in border villages to reap their crop. Our farmers conduct their agricultural activity… pic.twitter.com/PmdSY9TzYv
— ANI (@ANI) May 27, 2025
उन्होंने हमारे एक गांव अब्दुलियान को भी निशाना बनाया। हमारे बीएसएफ जवानों ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया। जब उन्होंने फायरिंग कम की तो उन्होंने ड्रोन गतिविधियां बढ़ा दीं। जवाब में बीएसएफ ने पाकिस्तानी आतंकी लॉन्च पैड मस्तपुर को निशाना बनाकर नष्ट कर दिया।"
'बीएसएफ ने पाकिस्तान के लूनी आतंकी लॉन्च पैड को उड़ाया'
बीएसएफ आईजी जम्मू शशांक आनंद ने कहा कि "9 मई को अखनूर के पास के इलाकों में पाकिस्तान ने बिना उकसावे के गोलीबारी की। 9-10 मई को पाकिस्तान ने अखनूर की सीमा पर भारी गोलीबारी की। बीएसएफ ने योजनाबद्ध तरीके से पाकिस्तान के लूनी आतंकी लॉन्च पैड को निशाना बनाया।
#WATCH जम्मू: BSF DIG एसएस मंड ने बताया, "8 मई 2025 को निगरानी के दौरान सीमा की ओर आ रहे 40-50 लोगों की हरकतों का पता चला। हमने एहतियातन हमला किया। इसके तुरंत बाद, पाकिस्तान ने BSF की सीमा चौकियों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसका हमने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। इनपुट्स से पता चलता है… pic.twitter.com/Tz3iMWzBO9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 27, 2025