{"_id":"5f2215f909fc3f252fb98318f9b51b2f","slug":"open-air-theatre-will-be-open-in-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू में जल्द ही बनेगा ओपन एयर थियेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू में जल्द ही बनेगा ओपन एयर थियेटर
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 22 Nov 2015 07:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनव थियेटर के बीच ओपन एयर थियेटर को स्थापित करने की कवायद शुरू हो गई है। वित्त एवं संस्कृति मंत्री हसीब ए द्राबू ने जम्मू-कश्मीर कला, संस्कृति एवं भाषा अकादमी को शीघ्र ओपन एयर थियेटर का प्रस्ताव बनाकर सरकार के पास भेजने को कहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि रियासत में सांस्कृतिक और साहित्य गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से कोई कमी नहीं की जाएगी। नवंबर के तीसरे सप्ताह में अभिनव थियेटर को करीब पांच साल बाद खोला जाना प्रस्तावित है। द्राबू ने अभिनव थियेटर का दौरा कर नवीनीकरण से कार्यों का जायजा लिया।
विज्ञापन
उन्होंने निर्देश दिए कि अभिनव थियेटर के नए निर्माण इस तरह से करवाए जाएं कि उनमें धरोहर दिखे। कांप्लेक्स में कलाकृतियों को पूरी तरह से प्रदर्शित किया जाए। उन्होंने कहा कि ओपन एयर थियेटर से युवा कलाकारों को नया प्लेटफार्म मिलेगा।
विज्ञापन
राज्य में टैगोर हाल श्रीनगर और अभिनव थियेटर जम्मू सांस्कृतिक और साहित्यिक गतिविधियों का केंद्र होना चाहिए। थियेटर के मुख्य गेट को बेहतर ढंग से निर्मित किया जाए। उन्होंने बताया कि अभिनव थियेटर में आधुनिक आडियो, लाइट और वातानुकूलित सिस्टम विकसित किया गया है।
इस दौरान अकादमी के सचिव डा. अजीज हाजनी ने थियेटर गतिविधियों की जानकारी दी। अभिनव थियेटर के नवीनीकरण के लिए करीब पांच साल पहले थियेटर गतिविधियों के लिए इसे बंद किया गया था। करीब सात करोड़ रुपये की लागत से अभिनव थियेटर को नई शक्ल दी गई है।
नए थियेटर में स्थानीय कलाकारों को नया प्लेटफार्म मिलेगा। इसमें थियेटर के साथ अन्य गतिविधियां शुरू हो पाएंगी। अभिनव थियेटर जम्मू में आगामी फरवरी 2016 में अंतरराष्ट्रीय थियेटर फेस्टिवल का आयोजन किया जाना है। इसमें दुनिया भर के विख्यात थियेटर ग्रुप शिरकत करेंगे।
यहां पहली बार ऐसे बड़े फेस्टिवल का आयोजन होगा। जम्मू में अंतरराष्ट्रीय थियेटर फेस्टिवल से स्थानीय कलाकारों को दुनिया से जुड़ने का मौका मिलेगा। थियेटर के भीतर ऊपर के फ्लोर में करीब दो सौ और नीचे के फ्लोर में करीब चार सौ श्रोताओं के बैठने की व्यवस्था की गई है।