फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Only 500 outside devotees are allowed in journey of mata vaishno devi yatra 2020 registration will be online

मां वैष्णो देवी की यात्रा में बाहर के 500 श्रद्धालुओं को ही अनुमति, ऑनलाइन होगा पंजीकरण

Wed, 12 Aug 2020 09:08 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 12 Aug 2020 09:08 AM IST
विज्ञापन
Only 500 outside devotees are allowed in journey of mata vaishno devi yatra 2020 registration will be online
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
मां वैष्णो देवी समेत प्रदेश के सभी धार्मिक स्थल 16 से खुल जाएंगे। इसके लिए सरकार की ओर से एसओपी जारी कर दी गई है। वैष्णो देवी यात्रा पर रोजाना पांच हजार श्रद्धालु ही जाएंगे। इनमें प्रदेश के बाहर से आने वाले केवल 500 यात्रियों को अनुमति होगी। 
विज्ञापन


पंजीकरण ऑनलाइन ही होगा ताकि काउंटर पर भीड़ न होने पाए। मां वैष्णो देवी यात्रा के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। श्राइन बोर्ड के सीईओ तथा रियासी की जिला उपायुक्त इनका पालन सुनिश्चित कराएंगे। 
विज्ञापन


एसओपी के अनुसार वैष्णो देवी में 30 सितंबर, 2020 तक प्रतिदिन 5000 श्रद्धालु भेजने की इजाजत होगी। प्रदेश से बाहर से आने वाले सभी श्रद्धालु का प्रोटोकाल के तहत 100 फीसदी कोविड एंटीजन टेस्ट होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही यात्रा की इजाजत होगी। इसी तरह रेड जोन से आने वाले यात्रियों का भी रैपिड टेस्ट होगा। यात्रा के लिए रिपोर्ट निगेटिव होना जरूरी होगा। यात्रा मार्ग पर कई जगह रैपिड एंटीजन टेस्ट (आरएटी) की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। 

संक्रमण रोकने के लिए फ्रंटलाइन स्टाफ और अन्य सेवा धारकों के भी एंटीजन टेस्ट होंगे। शौचालय ब्लॉक, स्नान घाट, गेस्ट हाउस, बैटरी कार, हेलिकॉप्टर, केबल कार पर सेनिटाइजेशन और सफाई को भी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। 

साथ ही भवन क्षेत्र में एक समय में 600 से अधिक व्यक्ति मौजूद नहीं रहेंगे। इसमें यात्री, सुरक्षाकर्मी व अन्य सेवा धारक शामिल हैं। सामाजिक दूरी के लिए सभी यात्रा मार्गों का इस्तेमाल किया जाएगा। 

भवन में सामाजिक दूरी के साथ बेहतर वेंटिलेशन के साथ-साथ हाथ-पांव धोने के लिए उचित इंतजाम करने होंगे लेकिन कंबल आदि की सुविधा नहीं दी जाएगी। दर्शन के बाद श्रद्धालुओं को भवन क्षेत्र में नहीं रुकने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed