{"_id":"518262d57186c52af15afa3b0d2cbd20","slug":"online-ticketing-for-amarnath-yatra-begins-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा: आनलाइन टिकट बुकिंग आज से ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा: आनलाइन टिकट बुकिंग आज से
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 19 Mar 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी दो जुलाई से शुरू हो रही श्री अमरनाथ यात्रा 2015 के लिए शुक्रवार सुबह दस बजे से हेलीकाप्टर टिकट की आनलाइन बुकिंग शुरू की जाएगी। इसमें यात्रियों को नीलग्राथ और पहलगाम हवाई रूट से यह सेवा मिलेगी। यात्रियों की हेलीकाप्टर टिकट को यात्रा पंजीकरण माना जाएगा।
विज्ञापन
लेकिन टिकट के लिए फिटनेस स्वास्थ्य प्रमाणपत्र बनाना अनिवार्य होगा। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के चीफ एग्जीक्यूटिव आफिसर पीके त्रिपाठी के अनुसार पवन हंस लिमिटेड की ओर से नीलग्राथ-पंजतरणी-नीलग्राथ सेक्टर और हिमालयन हेली सर्विस प्राइवेट लिमिटेड की ओर से पहलगाम-पंजतरणी-पहलगाम सेक्टर में यात्रियों को हेलीकाप्टर सेवा दी जाएगी।
विज्ञापन
आन लाइट टिकट बुकिंग सुविधा संबंधित कंपनियों की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। इसमें प्रति यात्री का नीलग्राथ-पंजतरणी और पहलगाम-पंजतरणी सेक्टर से एक तरफ 1950 और 4190 रुपये किराया निर्धारित किया गया है। हेलीकाप्टर सेवा से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अलग से एडवांस पंजीकरण करवाने की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन
लेकिन हेलीकाप्टर सेवा पाने के लिए यात्री को फिटनेस स्वास्थ्य प्रमाणपत्र बनवाना जरूरी होगी। इसमें बोर्ड के नियमों के तहत यात्रियों को सुविधाएं दी जाएंगी।