फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   online sports classes by pvt schools

ऑनलाइन क्लासेज में प्राइवेट स्कूल करवा रहे योग

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 05:00 PM IST
विज्ञापन
online sports classes by pvt schools
अमर उजाला ब्यूरो जम्मू। कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते प्राइवेट स्कूलों की तरफ से ऑनलाइन क्लासीज चलाई जा रही है। जिसपर न केवल विद्यार्थियों को पढ़ाई करवाई जा रही है बल्कि उनकी स्पोर्टस की भी ऑनलाइन क्लासीज लगाकर उन्हें योगा और अन्य गतिविधियों में स्कूलों द्वारा व्यस्त रखा जा रहा है। स्कूल के शिक्षकों द्वारा बच्चों को मोबाइल, लैपटॉप और स्मार्ट फोन के जरिए घर मैं बैठकर पढ़ाया जा रहा हैं। इसके लिए टीचर बाकायदा बच्चों को ऑनलाइन क्लास के जरिए पूरे अनुशासन के साथ पढ़ा रहे हैं। स्कूल प्रशासन का कहना है कि एक क्लास में 40 से 50 बच्चों को क्लास दी जा रही है। प्राइवेट स्कूलों द्वारा अपने स्तर पर शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों से जुड़ने और उन्हें ऑनलाइन पढ़ाया जा रहा है।  वहीं कुछ स्कूल बच्चों को होमवर्क और स्टडी मैटेरियल भेजकर उन्हें पढ़ा रहे हैं। शिक्षक अगले दिन बच्चों का होमवर्क चेक भी करते हैं। वहीं वीडियो के जरिए स्कूल शिक्षक बच्चों को सुबह 10 बजे से दो बजे तक पढ़ाई कराते हैं। इसी के साथ कुछ स्कूलों द्वारा हफ्ते में दो या तीन दिन बच्चों के स्पोर्टस पीरियड भी फिक्स किए गए हैं ताकि पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को अन्य गतिविधियों में भी शामिल किया जा सके। स्कूलों द्वारा ऑनलाइन क्लासीज पर विद्यार्थियों को स्पोर्टस के पीरियड में योगा करवाया जा रहा है। जो उनके स्कूल के फिजिक्ल टीचर द्वारा करवाया जा रहा है। इसी के साथ उन्हें कई अन्य गतिविधियों में भी व्यस्त रखा जा रहा है। वहीं अगर इस बीच किसी बच्चे की क्लास छूट जाती है तो उसको ऑडियो-वीडियो भी सेंड की जाती है। इसी के साथ शिक्षकों द्वारा उनके साथ टेलीफोनिक कन्वर्सेशन करके उनकी हेल्प भी की जाती हैं। हालांकि 2जी के चलते शिक्षकों और विद्यार्थियों को काफी दिक्कत का भी सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed