फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Online Applications Are Invited From Female Candidates Of Jammu Kashmir Police

जम्मू-कश्मीर: महिला कांस्टेबल पद के लिए ग्राउंड टेस्ट 20 जनवरी से, आप भी कर सकती हैं आवेदन

Sun, 05 Jan 2020 02:41 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sun, 05 Jan 2020 02:41 PM IST
विज्ञापन
Online Applications Are Invited From Female Candidates Of Jammu Kashmir Police
जम्मू-कश्मीर पुलिस भर्ती रैली - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से जम्मू-कश्मीर में दो महिला बटालियनों में कांस्टेबल पद के उम्मीदवारों के लिए 20 जनवरी से गुलशन ग्राउंड जम्मू में फिजिकल एंड्योरेंस टेस्ट (पीईटी) और फिजिकल स्टेंडर्ड टेस्ट (पीएसटी) का आयोजन किया जा रहा है। इसमें अलग अलग तिथियों पर विभिन्न जिलों के उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षण का मौका दिया जाएगा। 
विज्ञापन

Online Applications Are Invited From Female Candidates Of Jammu Kashmir Police
जम्मू-कश्मीर पुलिस भर्ती रैली - फोटो : अमर उजाला
बोर्ड के शेड्यूल के अनुसार जिला पुंछ और राजोरी के उम्मीदवारों के लिए 20 जनवरी को टेस्ट होगा। इसी तरह जिला डोडा के लिए 21 जनवरी, रामबन और किश्तवाड़ जिला के लिए 22 जनवरी, जिला सांबा के लिए 23 जनवरी, जिला उधमपुर और रियासी के लिए 27 व 25 जनवरी, जिला जम्मू और कठुआ के लिए 27 व 31 जनवरी को टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

Online Applications Are Invited From Female Candidates Of Jammu Kashmir Police
जम्मू-कश्मीर पुलिस भर्ती रैली - फोटो : अमर उजाला
लेह, कारगिल और कश्मीर डिवीजन के उम्मीदवारों को भी सूचित किया गया है। उम्मीदवार 15 जनवरी से बोर्ड की संबंधित वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड पर उम्मीदवार को टेस्ट की तिथि, जगह और रिपोर्टिंग समय की जानकारी दी जाएगी। 

 
विज्ञापन

Online Applications Are Invited From Female Candidates Of Jammu Kashmir Police
जम्मू-कश्मीर पुलिस भर्ती रैली - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार साल 2019 से अगले तीन साल में जम्मू-कश्मीर पुलिस 8531 कांस्टेबलों की कमी पूरी करेगी। इसके लिए 362 पद इंस्पेक्टर, 2488 पद सब इंस्पेक्टर, 2510 पद सहायक सब इंस्पेक्टर और 3171 पद हेड कांस्टेबलों के सृजित किए गए हैं। 2019 में 122 पद इंस्पेक्टर (78 एग्जीक्यूटिव 24 आर्म्ड 20 अन्य विंग्स), 830 पद सब इंस्पेक्टर (532 एग्जीक्यूटिव 166 आर्म्ड 132 अन्य विंग्स), 838 पद सहायक सब इंस्पेक्टर (536 एग्जीक्यूटिव 168 आर्म्ड 134 अन्य विंग्स) और 1057 पद हेड कांस्टेबलों (676 एग्जीक्यूटिव 211 आर्म्ड 170 अन्य विंग्स) के सृजित हो चुके हैं। 

 

Online Applications Are Invited From Female Candidates Of Jammu Kashmir Police
जम्मू-कश्मीर पुलिस भर्ती रैली - फोटो : अमर उजाला
साल 2020 में 120 पद इंस्पेक्टर (77 एग्जीक्यूटिव 24 आर्म्ड 19 अन्य विंग्स), 829 पद सब इंस्पेक्टर (532 एग्जीक्यूटिव 165 आर्म्ड 133 अन्य विंग्स), 836 सहायक सब इंस्पेक्टर (535 एग्जीक्यूटिव 167 आर्म्ड 134 अन्य विंग्स), 1057 हेड कांस्टेबल (677 एग्जीक्यूटिव 211 आर्म्ड 169 अन्य विंग्स), 2021 में 120 इंस्पेक्टर (77 एग्जीक्यूटिव 24 आर्म्ड 19 अन्य विंग्स), 829 सब इंस्पेक्टर (531 एग्जीक्यूटिव 165 आर्म्ड 133 अन्य विंग्स), 836 सहायक सब इंस्पेक्टर (535 एग्जीक्यूटिव 167 आर्म्ड 134 अन्य विंग्स) और 1057 हेड कांस्टेबल (677 एग्जीक्यूटिव 211 आर्म्ड 169 अन्य विंग्स) के होंगे। 2019 में 2847, 2020 में 2842 और 2021 में 2842 कांस्टेबलों की कमी पूरी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed