फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   One terrorist killed in Kulgam encounter, others feared trapped, operation underway

जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में हिजबुल का एक आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल से 60 लोगों और स्कूली बच्चों को बचाया

Sat, 20 Nov 2021 01:37 PM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 20 Nov 2021 01:37 PM IST
सार

कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। ऑपरेशन के दौरान एक आतंकी के मारे जाने की सूचना है। इसके अलावा दो आतंकियों के फंसे होने की जानकारी मिल रही है। इस बीच सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल से कई नागरिकों को निकालकर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया। 

विज्ञापन
One terrorist killed in Kulgam encounter, others feared trapped, operation underway
आतंकियों की तलाश में अभियान जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम के अशमुजी इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। जवानों ने फायरिंग कर रहे एक आतंकी को मार गिराया। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि आतंकी की पहचान मुदासिर अहमद वागे निवासी मालवां, देवसर के रूप में हुई है। वह ए+ श्रेणी का आतंकवादी था और वर्तमान में आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन का जिला कमांडर था। वह 2018 से सक्रिय था। मौके से हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि सभी बरामद सामग्री को आगे की जांच और अन्य आतंकी अपराधों में उनकी संलिप्तता की जांच के लिए हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस स्टेशन कुलगाम में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, इलाके में अभी भी दो से अधिक आतंकियों के फंसे होने की जानकारी मिल रही है। इस बीच सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल से 60 लोगों और स्कूली बच्चों को निकालकर सुरक्षित जगह पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन




कुलगाम जिले में यह इस सप्ताह तीसरी मुठभेड़ है। इससे पहले बुधवार को जिले में सुरक्षा बलों ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो अलग-अलग मुठभेड़ों में पांच आतंकियों को मार गिराया था। शनिवार को अशमुजी इलाके में आतंकवादियों के मौजूद होने की सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया। जवानों ने इलाके में पहुंचकर आतंकियों की घेराबंदी शुरू कर दी। अपने को फंसता देख आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी मारा गया।

बुधवार को मारे गए पांच आतंकियों में लश्कर के सहयोगी संगठन द रेजिस्टेंट फ्रंट (टीआरएफ) का कमांडर असफाक अहमद भी शामिल था। अन्य आतंकियों में दो टीआरएफ व दो हिजबुल मुजाहिदीन से संबद्ध थे। आतंकियों के पास से हथियार भी मिले हैं। यह नहीं पता चल पाया कि किस प्रकार के हथियार वहां से मिले हैं। 


कश्मीर के आईजी विजय कुमार ने बताया कि सुरक्षाबलों को बुधवार को सूचना मिली थी कि कुलगाम जिले के पोम्मबई और गोपालपोरा गांवों में कुछ आतंकी मौजूद हैं। इसके बाद दोनों स्थानों पर सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। इसी दौरान छिपे हुए आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पांच आतंकी मारे गए।

इसमें एक आतंकी की शिनाख्त टीआरएफ कमांडर असफाक अहमद के रूप में हुई है। जबकि अन्य की शिनाख्त कुलगाम निवासी शाकिर उर्फ अम्मार, हैदर उर्फ इस्लाम टाइगर तथा शोपियां निवासी इब्राहिम के रूप में हुई है। सोमवार को श्रीनगर के हैदरपोरा में सुरक्षाबलों ने एक पाकिस्तानी आतंकी बिलाल उर्फ हैदर को उसके स्थानीय साथी के साथ मार गिराया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed