जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में पाक सेना ने फिर तोड़ा संघर्ष विराम, घुसपैठ की कोशिश, एक जवान शहीद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने एकबार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। इस दौरान आतंकियों द्वारा घुसपैठ की कोशिश भी की गई। शनिवार सुबह पाकिस्तान रेंजर्स ने अचानक नियंत्रण रेखा पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान सेना का एक जवान शहीद हो गया। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने 23 जुलाई को पुंछ के मालटी, मनकोट और कृष्णा घाटी सेक्टर में सेना की चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर गोलाबारी की थी। वहीं इसके पहले चार दिन में लगातार तीन बार पाकिस्तान ने गोलाबारी की।
22 जुलाई को पलांवाला तथा गुलपुर सेक्टर में गोले दागे गए थे, जिसमें एक जवान शहीद हो गया था व एक अन्य घायल हुआ था। इससे पहले 20 जुलाई को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के दौरे के दौरान पुंछ व राजोरी जिले के पांच सेक्टरों में सेना की चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया बनाया गया था जिसमें एक ग्रामीण की मौत हो गई थी, जबकि एक अन्य घायल हो गया था।