फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   one of srinagar and two attacks on jammu resolved

जम्मू बस स्टैंड ग्रेनेड समेत श्रीनगर के दो हमलों की गुत्थी सुलझी

Wed, 24 Jul 2019 02:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 24 Jul 2019 02:25 AM IST
विज्ञापन
one of srinagar and two attacks on jammu resolved
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के तीन आतंकियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है। यह तीनों आतंकी हाल में संगठन में भर्ती हुए थे। इन्होंने जम्मू बस स्टैंड में ग्रेनेड हमला करने के साथ ही श्रीनगर में दो घटनाओं को अंजाम दिया है। इनसे एक ग्रेनेड, 15 एके 47 की गोलियां, दो पिस्टल की गोलियां, एक अंसार गजावत उल हिंद का झंडा बरामद किया गया है। 

विज्ञापन


एसएसपी श्रीनगर डॉ हसीब मुगल ने बताया कि आतंकियों की शिनाख्त आसिफ  इकबाल डार, रशीद लतीफ  मीर और शाहिद हसन डार के तौर पर हुई है जिन्हें श्रीनगर के सोवरा और बरजुल्ला इलाके से गिरफ्तार किया गया। आसिफ  को पुलिस काफी दिन से फॉलो कर रही थी। वह काफी जिहादी सामग्री इंटरनेट पर देखता था और बाकी जगहों पर शेयर करता था। 
विज्ञापन


फॉलो करने के दौरान एक दिन पता चला कि वह घर से गायब हो गया है और पुलवामा पहुंच गया है। उसके माता-पिता ने पुलिस स्टेशन सोवरा में रिपोर्ट दर्ज कारवाई। जब उसे ट्रैक किया गया तो वह दूसरे दिन घर लौट आया। आसिफ  से जब एसपी हजरतबल द्वारा पूछताछ की गई तो काफी चौंका देने वाली चीजें सामने आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी के अनुसार ऐसे युवाओं को पहले सब्जबाग दिखाए जाते हैं लेकिन इनके माता पिता की मेहनत और स्थानीय पुलिस की समय पर की गई कार्रवाई के चलते यह वापस आ पाए नहीं तो यह आतंकवाद में शामिल हो गए होते। एसएसपी के अनुसार इस कामयाबी के पीछे एसपी साउथ सिटी डॉ जीवी संदीप चक्रवर्ती. एसपी हजरतबल सुधांशु वमा, एसडीपीओ सदर शब्बीर खान थे। 

आतंकी बनने के मॉडस आपरेंडी की मिली जानकारी

एसएसपी के अनुसार पूछताछ में आतंकी बनने के मॉडस आपरेंडी का पता चला। यह पता चला कि असल में युवा कैसे कट्टर बनता है, कैसे आतंकी संगठन में शामिल होता है, कैसे विभिन्न मैसेंजरों के जरिये यह संपर्क में आते हैं, कैसे लोकेशन दी जाती है और फाइनल कांटैक्ट पुलवामा में कैसे होता है। हालांकि, इन सब बातों को सार्वजनिक नहीं किया जा सकता है, लेकिन आजकल आतंकी आपस में संपर्क साधने के लिए मैसेंजरों का काफी इस्तेमाल कर रहे हैं। 

आतंकी बनने के लिए देना होता है परीक्षा
एसएसपी ने यह भी बताया कि पूछताछ में यह बात भी सामने आई कि आतंकी बनने से पहले इन्हें कुछ परीक्षाओं से गुजरना पड़ता है। इन्हें टेस्ट किया जाता है। पकड़े गए तीन युवाओं ने भी अपने आपको साबित करने के लिए टेस्ट दिए। सबसे पहले इन्हें जम्मू भेजा गया। उन्हें एक ग्रेनेड दिया गया और जम्मू में दिसंबर 2018 में इन्होंने बस स्टैंड में ग्रेनेड हमला किया। यह इनका पहला टेस्ट था। 

दूसरे टेस्ट में इन्होंने दो महीने पहले श्रीनगर के बरजुल्ला में रोमान नामक एक एसपीओ को गोली मारी थी। इन्हें यह निर्देश थे कि केवल घायल करना है, गोली से एसपीओ मरना नहीं चाहिए। आतंकियों ने यह भी खुलासा किया कि इन्होंने बरजुल्ला में सीआरपीएफ  गाड़ी पर भी ग्रेनेड दागा था, लेकिन वह फटा नहीं। 

तीनों को अलग-अलग काम दिए गए थे
एसएसपी ने बताया कि यह तीनों युवा अलग-अलग काम को अंजाम देते थे। एक रेकी करता था, एक टारगेट देखता था और तीसरा घटना अंजाम देता था। इनका सरगना आसिफ  है। 

अलगाववादी नेता अशरफ सहराई के आतंकी बने बेटे जुनैद सहराई के निर्देशों पर इन्होंने इन सब घटनाओं को अंजाम दिया था। इनको ग्राउंड इंटेलिजेंस लेने के लिए और छोटी मोटी घटनाओं को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल में लाया जा रहा था। शायद अब इन्हें कोई बड़ा काम सौंपा जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed