{"_id":"5f07138b8ebc3e636b75c3e2","slug":"one-nation-one-ration-card-trial-successful-in-jammu-kashmir-1-19-lakh-people-will-get-benefit","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में सफल रहा वन नेशन वन राशनकार्ड का ट्रायल, 1.19 लाख लोगों को मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में सफल रहा वन नेशन वन राशनकार्ड का ट्रायल, 1.19 लाख लोगों को मिलेगा लाभ
Thu, 09 Jul 2020 06:24 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 09 Jul 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में वन नेशन, वन राशनकार्ड का ट्रायल सफल रहा है। इससे 1.19 लाख लोगों को लाभ मिलेगा। यह बात खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले के सचिव सिमरनदीप सिंह ने बुधवार को वन नेशन, वन राशन कार्ड योजना के कार्यान्वयन और जम्मू-कश्मीर में राशन कार्डों के आधार सीडिंग की समीक्षा बैठक में कही।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- कारगिल युद्धः जब विक्रम बत्रा से पाकिस्तानी घुसपैठिया बोला- हमें माधुरी दीक्षित दे दो, ऐसा मिला जवाब
विज्ञापन
सचिव ने उन लक्ष्यों की समीक्षा की जिन्हें सरकार द्वारा निर्धारित समय-सीमा के अनुसार योजना को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए प्रत्येक जिले को पूरा करना आवश्यक है। कहा कि इस योजना को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए लाभार्थी स्तर तक सभी राशनकार्डों की शत-प्रतिशत आधार सीडिंग प्राप्त करना है।
विज्ञापन
अभी तक कुलगाम, अनंतनाग, शोपियां, किश्तवाड़, पुलवामा और रामबन ने 90 प्रतिशत से अधिक आधार कार्ड को राशनकार्ड से जोड़ा है। हालांकि श्रीनगर, बारामुला, रियासी और जम्मू प्रांत के कुछ जिलों में आधार सीडिंग का प्रतिशत कम है।
सचिव ने बताया कि विभाग पिछले एक महीने से इस योजना पर मिशन मोड पर काम चल रहा है। राशन कार्ड स्तर पर आधार सीडिंग का वर्तमान प्रतिशत 87 प्रतिशत है। जेएंडके में सभी उचित मूल्य की दुकानों में इलेक्ट्रॉनिक प्वाइंट ऑफ सेल डिवाइस लगाए जाएंगे।
योजना के परीक्षण अनंतनाग, शोपियां, बारामुला, बडगाम, कुपवाड़ा, कुलगाम, डोडा, सांबा, उधमपुर, राजौरी, कठुआ और जम्मू जिलों में हुआ है। उत्तर प्रदेश राज्य से जम्मू-कश्मीर के इन सभी जिलों में राशन उपलब्ध कराया गया।