फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   one more terrorist surrender in jammu and kashmir after his mother appeal

जम्मू कश्मीर: एक और आतंकी ने माँ की अपील पर किया सरेंडर

Sat, 03 Mar 2018 08:07 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू Updated Sat, 03 Mar 2018 08:07 PM IST
विज्ञापन
one more terrorist surrender in jammu and kashmir after his mother appeal
आतंकी ने किया आत्मसमर्पण - फोटो : File Photo

जम्मू कश्मीर में आतंक के आकाओं को एक और झटका लगा है। घाटी के एक और आतंकी ने हिंसा का रास्ता छोड़ मुख्यधारा में वापसी की है। शुक्रवार को आतंकी ने आत्मसमर्पण कर पुरानी सामान्य जिंदगी जीने का फैसला किया है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक आतंकी ने अपनी मां की भावुक अपील का वीडियो देखने के बाद आतंक की राह को अलविदा कहने का निर्णय लिया। इसके बाद युवक ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले आतंकी की माँ का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें उन्होंने अपने बेटे से आतंक की राह को छोड़ कर वापस आने की भावुक अपील की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर पुलिस के डीजीपी एसपी वैद ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने इसकी पुष्टि करते हुए लिखा कि घाटी का एक और युवा आतंक की राह को छोड़ मुख्यधारा में वापस लौट आया है। 

मैं इस परिवार के फिर से एक होने पर खुश रहने की कामना करता हूं। जानकारी के मुताबिक युवक अब तक किसी आतंकी घटना में शामिल नहीं था। इस लिए उस पर कोई केस दर्ज नहीं किया जाएगा। 

गौरतलब है कि फुटबॉलर से आतंकी बने माजिद खान के वापसी करने के बाद अब तक करीब पांच से आधिक आतंकियों ने आतंक के रास्ते को अलविदा कहा है। डीजीपी एसपी वैद की ओर से कई दफा इस बात को कहा गया है कि हम आतंकियों को मारने से ज्यादा उनके मुख्यधारा में वापसी कराने पर जोर दे रहे हैं। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed