फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   one more shopkeeper killed in sopore

मालिक को बचाने आए कुत्ते को आतंकी ने मारी गोली

Tue, 16 Jun 2015 10:00 AM IST
Updated Tue, 16 Jun 2015 10:00 AM IST
विज्ञापन
one more shopkeeper killed in sopore

सोपोर में हत्याओं का सिलसिला थम नहीं रहा है। सोमवार को आतंकियों ने एक और पूर्व आतंकी को मौत के घाट उतार दिया। लगातार दूसरे दिन हत्या से इलाके से दहशत है। बीते एक सप्ताह में आतंकियों ने चार लोगों की हत्या कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सोपोर के मुंडजी इलाके में पूर्व आतंकी एजाज अहमद रेशी की आतंकियों ने दुकान पर गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। वह दुकान खोल रहा था तभी दो आतंकी पहुंचे और उन्होंने गोली मार दी।
विज्ञापन


इस दौरान उनका कुत्ता भी उनके साथ था, जब कुत्ते ने देखा कि उसके मालिक को मारा जा रहा है तो उसने एक आतंकी को दबोच लिया। दूसरे आतंकी ने कुत्ते के सिर में गोली मार कर उसे भी मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच साल की जेल के बाद खोली थी दुकान

one more shopkeeper killed in sopore

फिलहाल किसी आतंकी संगठन ने हत्या की जिम्मेदारी नहीं ली है। रेशी प्रतिबंधित आतंकी संगठन हरकत उल मुजाहिदीन का पूर्व आतंकी था। पांच साल की जेल काटने के बाद उसने प्रोविजनल स्टोर खोल लिया था।

हत्या की जानकारी मिलते ही विरोध में नागरिक सड़क पर उतर आए। उन्होंने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की। अलगाववादियों ने आरोप लगाया है कि रक्षा मंत्री मनोहर परिकर ने बयान दिया था कि आतंकियों का खात्मा आतंकियों से ही कराएंगे।

इसके बाद से हत्याओं का दौर शुरू हो गया है। रविवार को भी सोपोर में दुकानदार मेहराजुदीन भट की बादामीबाग स्थित उसके आवास पर आतंकियों ने हत्या कर दी थी।

मुख्यमंत्री सईद ने जांच के आदेश दिए

one more shopkeeper killed in sopore

शुक्रवार को एक अन्य पूर्व आतंकी और गत मंगलवार को तहरीक ए हुर्रियत के कार्यकर्ता तथा सरकारी अस्पताल के कर्मचारी की हत्या कर दी गई थी।


मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने सोपोर में हुई हत्याओं की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने पूरी स्थिति पर चर्चा के लिए बुधवार को यूनीफाइड कमांड की बैठक बुलाई है।

सरकारी प्रवक्ता के अनुसार मुख्यमंत्री ने हत्याओं को गंभीरता से लिया है और गृह विभाग को घटना की जांच तथा नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed