फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   One more person in Jammu & Kashmir kept in isolation ward for Confirmation of corona

जम्मू-कश्मीरः सऊदी अरब से आने वाला एक और मुसाफिर आइसोलेशन वार्ड में, पुष्टि का इंतजार

Mon, 16 Mar 2020 01:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 16 Mar 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
One more person in Jammu & Kashmir kept in isolation ward for Confirmation of corona
रोहित कंसल - फोटो : ANI

सऊदी अरब से आने वाले एक और शख्स को कोरोना संक्रमण के संदेह में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के प्रमुख सचिव (योजना) रोहित कंसल ने बताया है कि जिसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया है वह शख्स सऊदी अरब से लौटा है। अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि उसे संक्रमण है। इसीलिए पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।  

विज्ञापन


अब तक केंद्र शासित जम्मू-कश्मीर में दो और लद्दाख में कोरोना संक्रमण के तीन मामलों की पुष्टि हो चुकी है। जम्मू-कश्मीर में अब तक संदिग्ध मामलों के संपर्क में आए 1,743 यात्रियों और व्यक्तियों को निगरानी में लिया गया है। इसमें 1,485 लोगों को घर और 18 को अस्पताल में क्योरंटाइन करने के अलावा 81 को घर पर सर्विलांस पर लिया गया है। कुल 85 मामलों में 77 के सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि छह की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।  
विज्ञापन


उधर, जीएमसी, अनंतनाग में एक संदिग्ध महिला मरीज को भर्ती किया गया है। वह उमराह करके लौटी है। उसे जुकाम और खांसी की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया है। कठुआ जिले में आठ लोगों को घर पर ही निगरानी में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ड्यूटी में लापरवाही पर नोडल अधिकारी निलंबित
रियासी में मशहूर गायिका को घर पर निगरानी में रखा गया है। वह हाल ही में युगांडा की यात्रा कर लौटी है। इसके अलावा सऊदी अरब से लौटे माहौर के छह नागरिकों को रियासी जिला मुख्यालय के सरकारी डाक बंगले में निगरानी में रखा गया है।  


केंद्र शासित जम्मू-कश्मीर में कोरोना से बचाव प्रबंधों के नोडल अफसर डॉ. शफकत खान को निलंबित कर दिया गया है। सामान्य प्रशासनिक विभाग की ओर से जारी आदेश में निलंबन की वजह आचरण की लंबित जांच बताया गया है। सूत्रों के अनुसार ड्यूटी के दौरान लापरवाही भी निलंबन का कारण बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed