फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   One more death from Corona in Reasi district, 75 new cases

रियासी जिले में कोरोना से एक और मौत, 75 नए मामले

विज्ञापन
One more death from Corona in Reasi district, 75 new cases
रियासी। जिले में कोरोना का कहर जारी है। रविवार को जहां एक और संक्रमित की मौत हो गई है वहीं, कोरोना के 75 नए मामले मिले हैं। इसके साथ ही जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का पता लगा कर उन्हें होम आइसोलेशन किया जा रहा है। उनके जल्द ही टेस्ट किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले के दो स्वास्थ्य ब्लॉक में संक्रमित मामलों में काफी बढ़ोतरी हो रही है। रविवार को कटड़ा ब्लॉक में कोरोना के 38 और माहौर में 29 नए मामले मिले हैं। इस के साथ ही शेरपुर कटड़ा में कोरोना संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हो गई। रविवार को रियासी और पौनी ब्लॉक के लिए राहत की बात रही। वहां कोई भी पॉजिटिव केस नहीं मिला है। रविवार को मिले 75 संक्रमित मामलों में से सात ट्रैवलर्स हैं, जिनका टेस्ट कटड़ा में हुआ था। वहीं, 68 मामले संक्रमितों संपर्क में आए हैं। जिला में मौजूदा समय में 628 सक्रिय मामले हैं। कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन ने हेल्प लाइन नंबरों के साथ ही लक्षण दिखने पर डॉक्टरी सलाह के लिए भी मोबाइल नंबर भी जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed