फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   One Militant along with associated arrested in Uri Baramulla by joint forces

जम्मू-कश्मीरः एक आतंकी और उसका मददगार गिरफ्तार, हथियार-गोलाबारूद बरामद

Mon, 27 Apr 2020 05:31 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 27 Apr 2020 05:31 PM IST
विज्ञापन
One Militant along with associated arrested in Uri Baramulla by joint forces
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

जम्मू-कश्मीर के बारामुला में सेना ने एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। साथ ही आतंकी का एक मददगार भी पकड़ा गया है। दोनों के पास से हथियार व गोलाबारूद बरामद हुआ है। सुरक्षाबलों को आज यानी कि सोमवार को जिले के उड़ी इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली। आनन-फानन में सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने अभियान शुरू किया। इस दौरान जवानों ने एक आतंकी और उसके मददगार को पकड़ने में सफलता पाई।

विज्ञापन


इससे पहले, भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आतंकी घुसपैठ की सूचना के बाद रविवार शाम को सेना, बीएसएफ और एसओजी ने आरएस पुर, सांबा, परग्वाल व हीरानगर में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। रक्षा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियों को इस बात की सूचना मिली है कि आतंकी जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा के काना चक व गजनसू इलाके से घुसपैठ कर चुके हैं।
विज्ञापन


सूचना के बाद सीमा से सटे हीरानगर के तरनाह नाला, आरएस पुरा के चिनोर क्षेत्र और सांबा के सीमावर्ती क्षेत्रों बसंतर के किनारों, नानके चक व सुपवाल में संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया। शाम करीब 5.30 बजे शुरू किया गया जो देर रात तक चल रहा था। हालांकि देर रात तक सुरक्षाबलों को कोई कामयाबी नहीं मिली थी। सांबा का बसंतर दरिया व हीरानगर का तरनाह नाला घुसपैठियों के सुगम व पुराने मार्ग रहे हैं। इसी क्षेत्र से कई बार आतंकी घुसपैठ करने में सफल भी रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed