फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   one died in pakistan firing, two injured

पाक की गोलीबारी में एक की मौत, दो घायल

Sat, 08 Oct 2016 03:44 PM IST
Updated Sat, 08 Oct 2016 03:44 PM IST
विज्ञापन
one died in pakistan firing, two injured

सीमा पर पाकिस्तान की नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा। शुक्रवार को पाक की ओर से गई गोलीबारी में जिले के सीमावर्ती गांव मंगुचक में तारबंधी की मरम्मत में जुटे एक श्रमिक की मौत हो गई जबकि दो अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


सैन्य सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिले के सीमावर्ती गांव मंगुचक की सीमा पर श्रमिक तारबंधी की मरम्मत का काम कर रहे थे। इस दौरान पाक रेंजरों की ओर से शाम करीब पांच बजे श्रमिकों को निशाना बना कर गोलीबारी शुरू की गई।
विज्ञापन


जिसमें तीन श्रमिक घायल हो गए। तीनों घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां इलाज के दौरान राज कुमार निवासी छत्तीसगढ़ ने दम तोड़ दिया।

वहीं भागवत प्रसाद निवासी छत्तीसगढ़ और बलदेव सिंह निवासी रोपड पंजाब मेडिकल कॉलेज जम्मू रेफर कर दिया गहया। वहीं बीएसएफ की नोवीं वाहिणी के जवानों ने पाक रेंजरों की नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया। सूत्रों के मुताबिक करीब बीस मिनट तक लगातार दोनों ओर से गोलीबाजी जारी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीमा पर फिर से पसरी दहशत

one died in pakistan firing, two injured

भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हालात फिर से तनावपूर्ण हो गए हैं। सांबा जिले से सटी सरहद पर पाकिस्तान द्वारा गोलीबारी करने के बाद कठुआ के हीरानगर सब डिवीजन से सटी सरहद पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया या है।

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर जहां सीमा सुरक्षा बल के जवान बेहद अलर्ट हो गए हैं, वहीं भीतरी इलाकों में भी एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है।

सुरक्षा एजेंसी के एक सूत्र ने बताया कि त्योहारी सीजन के दौरान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा का पहरा बेहद कड़ा रहता है। खासकर त्योहारी सीजन के दौरान पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी होने की संभावना ज्यादा रहती है।

ऐसे में सुरक्षा तंत्र को बाकायदा हिदायतें रहती हैं। लेकिन एलओसी से लेकर इंटरनेशनल बॉर्डर पर किसी भी जगह गोलीबारी होने की सूरत में पूरा सुरक्षा तंत्र और भी चौकन्ना हो जाता है।

वहीं कठुआ से सटे सांबा जिले की सरहदी इलाके में सीजफायर उल्लंघन की घटना से हीरानगर सब डिवीजन के सरहदी गांवों के लोग भी फिर से चिंतित हो गए हैं। वर्तमान में खरीफ सीजन की फसलाें की कटाई का समय चल रहा है।

हीरानगर सब डिवीजन में हजारों कनाल भूमि तारबंदी के उस पार है, जबकि तारबंदी के इस पार भी बड़े पैमाने पर फसलें लगाई जाती हैं। कटाई के सीजन के दौरान सीजफायर उल्लंघन से किसानों को परेशानियां बढ़ जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed