{"_id":"585908fa4f1c1b1a56e39c60","slug":"one-decision-from-modi-government-breaks-the-terrorists-in-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी के इस एक फैसले से भारत पाक सरहद पर बंद हो गयी फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी के इस एक फैसले से भारत पाक सरहद पर बंद हो गयी फायरिंग
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 20 Dec 2016 05:44 PM IST
विज्ञापन
narendra modi
- फोटो : File Photo
पुराने नोटों के बंद होने के बाद कश्मीर में उपद्रवियों का शोर और सीमा पर पाक की बंदूकों का शोर खामोश सा हो गया है। कश्मीर घाटी में होने वाली हिंसक घटनाओं, आतंकी हमलों और जम्मू संभाग में होने वाली पाक गोलाबारी की घटनाओं में कमी आई है।
विज्ञापन
हालांकि नोटबंदी के बाद आतंकी वारदातों में भारतीय सेना के जवानों की शहादत ज्यादा हुई है। नोटबंदी के 40 दिन के पहले और इसके बाद के 40 दिनों में यह सब घटनाएं कम हुई है। इससे साफ है कि नोटबंदी ने कश्मीर में हिंसा और पाक गोलाबारी की घटनाओं पर ब्रेक लगा दी है।
विज्ञापन
28 सितंबर 2016 से 7 नवंबर तक घाटी में 16 बार हिंसक घटनाएं हुई। इनमें 6 स्कूल फूंके गए, पांच वाहन जलाए, चार पंचायत घर फूंके, सुरक्षाबलों पर पथराव किया गया।
विज्ञापन
Trending Videos
नोटबंदी के बाद हुए 5 आतंकी हमले
नोटबंदी के बाद हुए 5 आतंकी हमले
- फोटो : Demp Pic.
इसके अलावा जम्मू, पुंछ, राजोरी, कुपवाड़ा, सांबा, कठुआ और जम्मू जिलों में एलओसी और आईबी पर 15 बार पाकिस्तान की तरफ गोलाबारी हुई। 10 आतंकी हमले हुए और इनमें 11 जवान शहीद हो गए। तीन बार सुरक्षाबलों से हथियार लूटने की घटनाएं हुई। 8 नवंबर के बाद घाटी में हिंसा की सिर्फ 3 घटनाएं हुई।
8 बार पाक गोलाबारी एलओसी और आईबी पर हुई। 5 बार आतंकी हमले हुए। हालांकि नगरोटा हमले में दो अधिकारियों समेत 7 सैन्य कर्मी शहीद हो गए। इनको मिलाकर 8 नवंबर के बाद अब तक 17 जवान शहीद हो गए हैं।
8 बार पाक गोलाबारी एलओसी और आईबी पर हुई। 5 बार आतंकी हमले हुए। हालांकि नगरोटा हमले में दो अधिकारियों समेत 7 सैन्य कर्मी शहीद हो गए। इनको मिलाकर 8 नवंबर के बाद अब तक 17 जवान शहीद हो गए हैं।
हथियारों की जगह बैंकों में लूट
J&K BANK
- फोटो : File Photo
नोटबंदी के पहले 40 दिन और बाद के 40 दिन में एक बड़ा अंतर सामने आया है। पहले आतंकी सुरक्षाबलों से हथियार लूट रहे थे। अब बैंकों को लूट रहे हैं।
नोटबंदी से पहले के 40 दिन में तीन बार सुरक्षाबलों से हथियार लूटे गए। नोटबंदी के 40 दिन बाद पांच बार बैंकों को लूटा गया।
नोटबंदी से पहले के 40 दिन में तीन बार सुरक्षाबलों से हथियार लूटे गए। नोटबंदी के 40 दिन बाद पांच बार बैंकों को लूटा गया।