फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   one death confirmed due to COVID 19 in Kashmir 125 cases in all now

Coronavirus in Jammu Kashmir: कश्मीर में कोरोना से तीसरी मौत, 15 नए मामले, कुल मरीजों की संख्या हुई 125

Tue, 07 Apr 2020 11:42 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 07 Apr 2020 11:42 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। वहीं मंगलवार को कश्मीर में एक कोरोना संक्रमित की मौत हो गई है, इस तरह घाटी में मरने वालों की संख्या तीन हो चुकी है। 

विज्ञापन
one death confirmed due to COVID 19 in Kashmir 125 cases in all now
कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जम्मू कश्मीर में तेजी से कोरोना संक्रमण पांव पसार रहा है। मंगलवार को कश्मीर में कोरोना से तीसरी मौत हुई। प्रदेश में 15 और नए मामले सामने आए। इनमें छह जम्मू संभाग और नौ कश्मीर संभाग से कोरोना वायरस के संक्रमित मामले शामिल हैं। इसके साथ जम्मू कश्मीर में पॉजिटिव मामलों का आंकड़ा 125 पहुंच गया है। 118 मामले सक्रिय हैं, जिसमें 24 जम्मू संभाग और 94 कश्मीर संभाग से हैं। अधिकतर नए मामले जमाती या उनके रिश्तेदारों के संपर्क में रहने वालों के हैं। 

विज्ञापन


कश्मीर के नोडल अफसर शहनवाज बुखारी ने बताया कि मरने वाला उत्तरी कश्मीर के सुंबल का था। मरने वाले की न तो कोई यात्रा इतिहास था ओर न ही किसी पॉजिटिव के संपर्क में था। वह सोमवार को अस्पताल गया। उसे हृदय संबंधी दिक्कतों के साथ ही डायबिटीज की भी शिकायत थी। उसमें न्यूमोनिया जैसे लक्षण पाए गए थे। बाद में उसकी अस्पताल में मौत हो गई। मरने के बाद उसके सैंपल जांच के लिए भेजे गए जो पॉजिटिव आए। इसके साथ ही कश्मीर में तीन बच्चे भी मंगलवार को संक्रमित मिले। इनमें दो सगी बहनें व एक चचेरी बहन है जो लालनजर श्रीनगर की हैं। 17 मार्च को कोलकाता से लौटे एक बुजुर्ग की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इन सभी के परिवार के सदस्यों को क्वारंटीन कर दिया गया है। 
विज्ञापन


कश्मीर में विभिन्न हिस्सों में नए पॉजिटिव मामले आने के बाद सख्ती बढ़ाई गई है। जिला मजिस्ट्रेट श्रीनगर डॉ. शाहिद इकबाल चौधरी ने ईदगाह, लाल बाजार को रेड जोन घोषित कर दिया है। इन क्षेत्रों से नए पॉजिटिव मामले आए हैं। श्रीनगर के छत्ताबल क्षेत्र को भी सील किया गया है। श्रीनगर में शब-ए-बारात के दौरान धार्मिक गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है। धारा 144  के तहत प्रभावित क्षेत्रों में सख्ती बढ़ाई गई है। यह आदेश आठ और नौ अप्रैल की रात्रि में भी लागू रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आईपीसी की 188 और 51 के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस बीच लखनपुर से लेकर लद्दाख तक लॉकडाउन रहा। आवश्यक वस्तुओं के अलावा अन्य सभी प्रतिष्ठान बंद रखे गए। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों से लोगों में दशत बढ़ी है।


रेड और बफर जोन 
बांदीपोरा जिले के दो और गांवों रेड जोन और उनके आस-पास के गांवों को बफर जोन घोषित किया गया है ताकि कोरोना संक्रमण न फैले। दो लोगों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद जम्म-कश्मीर सरकार ने यह फैसला किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed