{"_id":"6428917ad96523990801ddf7","slug":"one-dead-in-accident-samba-news-c-10-1-82880-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कार ने ट्रक को पीछे से मारी टक्कर, चालक की मौत, एक अन्य घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कार ने ट्रक को पीछे से मारी टक्कर, चालक की मौत, एक अन्य घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज रफ्तार में जा रही थी कार, चालक नहीं कर पाया काबू
घायल का जिला अस्पताल में चल रहा उपचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। कस्बे के फ्लाईओवर पर शुक्रवार देर रात को एक ट्रक पीछे से कार ने टक्कर मार दी, जिससे कार चालक की मौत हो गई। वहीं, एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फ्लाईओवर पर जम्मू से कठुआ की ओर जा रहे एक ट्रक (पीबी02एन-9945) को पीछे से आ रही एक कार (जेके02बीयू-7961) ने टक्कर मार दी। कार तेज रफ्तार में थी, जिससे कार का चालक उसे नियंत्रित नहीं कर सका। परिणाम स्वरूप कार में सवार दो व्यक्ति घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर घायलों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने कार चालक अभय महाजन (37) पुत्र गुलशन गुप्ता निवासी 776 भारत नगर रिहाड़ी जम्मू को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य घायल अभिनाश डोगरा निवासी शास्त्री नगर जम्मू का जिला अस्पताल में ही उपचार चल रहा है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस ने उसे परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों वाहनों कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा है कि मृतक अभय महाजन पंजाब के अमृतसर में एक बैंक में कार्यरत था।