फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   one day world cup

Jammu News: इस बार नहीं तो अगली बार सही... दिल में जीत लिया विश्व कप

विज्ञापन
one day world cup
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


जम्मू। वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल देखने के लिए शहरभर में सन्नाटा पसरा रहा। सुबह से लोग भारत की जीत के लिए घरों में रहे। कई दुकानदारों ने दोपहर बाद दुकानें बंद कर दीं। जब ऑस्ट्रेलिया के साथ मुकाबला शुरू हुआ तो टीवी पर सभी की नजरें टिक गईं। बड़ी स्क्रीन पर मैच देखने के लिए काफी संख्या में क्रिकेट प्रेमी गोल गुजराल में पहुंचे।

कप्तान रोहित शर्मा की धुआंधार शुरुआत से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम से लेकर जम्मू तक जोश बढ़ गया। बसों में जा रहे यात्री मोबाइल पर मैच देखने में जुट गए। दोपहर से रात तक शहरवासी टीवी से जुड़कर खिताबी मुकाबले का गवाह बने। अधिकांश सड़कें सुनसान रहीं। क्रिकेट प्रेमियों ने विशाल एलईडी सहित अन्य माध्यमों से मुकाबले का मजा तो लिया, लेकिन टीम इंडिया के कम स्कोर के बाद उत्साह थोड़ा कम हो गया। टीम इंडिया की बल्लेबाजी के साथ ही घरों, क्लबों और रेस्टोरेंट में क्रिकेट के दीवानों का तांता लगना शुरू हो गया था। मगर एक के बाद एक विकेट गिरने से निराशा बढ़ती गई। इस बीच कम स्कोर के कारण कई क्रिकेट प्रेमियों ने बीच में मैच को देखना छोड़ दिया। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के पहले तीन बल्लेबाजों के पवेलियन लौटने पर थोड़ा उत्साह बढ़ा था, लेकिन हेड के शानदार शतक ने भारत को पीछे छोड़ दिया। ऐतिहासिक खिताबी मुकाबले में रविवार को मेहमान टीम की जीत के बाद आखिर में शहरवासियों को मायूसी मिली। ऑस्ट्रेलिया की जीत के साथ जश्न की तैयारियां धरी की धरी रह गईं।
विज्ञापन


टीम इंडिया के जीत के लिए खासतौर पर आतिशबाजी का सामान खरीदा गया था। क्रिकेट प्रेमियों में इस बात को लेकर निराशा थी कि विश्व कप में कोई भी मुकाबला नहीं हारने वाली टीम इंडिया निर्णायक मुकाबले में तनाव में दिखी। दूसरी ओर, उम्मीदें अब भी बरकरार हैं। लोग बोले- इस बार नहीं तो अगली बार हमारी जीत जरूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed