{"_id":"5e46d2268ebc3ee61c456ebb","slug":"one-civilian-was-killed-four-injured-in-shelling-by-pakistan-in-poonch-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः पाकिस्तान ने पुंछ में मस्जिद को बनाया निशाना, एक नमाजी की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः पाकिस्तान ने पुंछ में मस्जिद को बनाया निशाना, एक नमाजी की मौत, चार घायल
Fri, 14 Feb 2020 10:30 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 14 Feb 2020 10:30 PM IST
सार
-शाहपुर के कस्बा, कीरनी, मंधार व इस्लामाबाद में रिहायशी इलाकों में की गोलाबारी
-सेना ने दिया करारा जवाब, पाकिस्तानी सेना को भी पहुंचा नुकसान
विज्ञापन
पाक की गोलीबारी में घायल व्यक्ति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान ने शुक्रवार को नापाक हरकत दोहराते हुए शुक्रवार को अग्रिम चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया। इस दौरान शाहपुर गांव में मस्जिद को भी निशाना बनाया गया, जिसमें एक नमाजी की मौत हो गई। चार अन्य जख्मी हैं। सेना ने भी करारा जवाब दिया है, जिससे पाकिस्तानी सेना को भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
पाकिस्तानी सेना ने शाहपुर के कस्बा, कीरनी, मंधार और इस्लामाबाद के रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया। इस दौरान गांव शाहपुर में मस्जिद में नमाज अता कर रहे बादर दीन (62) की मौके पर ही मौत हो गई। मोहम्मद शब्बीर (30), मोहम्मद ताज मोहम्मद सदीक (26) समेत चार लोग घायल हो गए। इन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। गोलाबारी होते ही गांव में दहशत के बीच लोग सुरक्षित स्थान पर भागने लगे।
विज्ञापन
गोलाबारी इतनी तेज थी कि कई लोग नमाज अता करने मस्जिद तक नहीं पहुंच पाए। जो लोग नमाज अता करने पहुंचे थे वे गोलाबारी में फंस गए। लोगों का आरोप है कि पाकिस्तानी सेना ने जान बूझकर गांव को निशाना बना कर गोलाबारी की। पाकिस्तान की ओर से सुबह 11 बजे से ही नियंत्रण रेखा पर रिहायशी इलाकों और अग्रिम चौकियों को निशाना बना कर गोलाबारी शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
एक सप्ताह पहले पाकिस्तान को हुआ था भारी नुकसान
पाकिस्तान की ओर से पिछले आठ व नौ फरवरी को भी पुंछ में गोलाबारी की गई थी। आठ फरवरी को दिगवार सेक्टर में गोलाबारी के बाद जवाबी कार्रवाई में चीड़िकोट इलाके में चार सैनिक मारे गए थे। छह चौकियों ध्वस्त हुई थीं। दूसरे दिन रविवार को भी जवाबी कार्रवाई में पीओके में बालाकोट क्षेत्र में उसके पांच पोस्ट तबाह हो गए थे। कई सैनिक घायल भी हुए थे।