{"_id":"60a6be958ebc3e86a719541c","slug":"one-arrested-with-25-liters-of-country-liquor-samba-news-jmu235665411","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
25 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
बिश्नाह। क्षेत्र के गांव चक्क हर्निया में वीरवार को डीएसबी टीम और बिश्नाह पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी की। छापामारी के दौरान एक व्यक्ति को 25 लीटर देसी शराब, शराब बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले बर्तन और सामग्री सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान बावा राम पुत्र रक्खा राम निवासी चक्क हर्निया के रूप में हुई है। थाने में मामला दर्ज हो गया है और आगे कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।
देसी शराब बना रहा युवक गिरफ्तार
ज्यौड़ियां। खौड़ पुलिस ने वीरवार को उपजिला खौड़ की तहसील खडाहबली के गांव रती छपरी से एक युवक को पकड़ा है। यह युवक अवैध देसी शराब तैयार कर रहा था। युवक की पहचान यशपाल शर्मा पुत्र मलूका राम के रूप में हुई है। पुलिस ने उससे डेढ़ लीटर देसी शराब, 15 लीटर लाहन और एक शराब तैयार करने वाली भट्ठी जब्त की। इसकी जानकारी देते हुए थाना प्रभारी खौड़ बलविंदर सिंह भाऊ ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि रती छपरी गांव में अवैध रूप से देसी शराब तैयार की जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शराब बना रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।