{"_id":"5be1c82ebdec22174c7df3cd","slug":"one-army-soldier-injured-in-sniper-attack-by-pakistan-in-naushera-of-jammu-and-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एलओसी पर पाकिस्तानी की नापाक हरकत, स्नाइपर शॉट से जवान घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलओसी पर पाकिस्तानी की नापाक हरकत, स्नाइपर शॉट से जवान घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 06 Nov 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलओसी पर नौशेरा में पाकिस्तानी स्नाइपर शॉट से सेना का एक जवान मंगलवार को घायल हो गया। मंगलवार शाम कलाल क्षेत्र में नैनी पोस्ट पर तैनात सेना की राष्ट्रीय राइफल का एक जवान ड्यूटी के दौरान पाकिस्तान की तरफ से दागी गई गोली लगने से घायल हो गया।
घायल की पहचान नायक सुभाष के रूप में हुई है। उसे उपचार के लिए हवाई मार्ग से सेना के कमान अस्पताल उधमपुर भेजा गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जाती है।
वहीं दिवाली से पूर्व भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हाई अलर्ट है। त्योहारों के दौरान सीमा पर पाकिस्तान की ओर से अमूमन सीजफायर उल्लंघन किया जाता है। इस बार के हालात और भी संवेदनशील माने जा रहे हैं।
विज्ञापन
जिला कठुआ में पिछले महीने सर्च आपरेशन और आतंकियों के आने की आशंका को देखते हुए सीमा पर स्थित तमाम अग्रिम चौकियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। इसी तरह से भीतरी इलाकों में भी एहतियात के तौर पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम सुनिश्चित करने की हिदायतें जारी की गई हैं।

दरअसल, दिवाली जैसे बड़े पर्व पर पाकिस्तान की ओर से अक्सर सीजफायर उल्लंघन किया जाता है। ऐसे में दिवाली के दौरान हालात की संवेदनशीलता को देखते हुए सीमा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। गांवों के अग्रिम रक्षा घेरे को पहले से ज्यादा मुस्तैद किया गया है।