फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   one army Porter killed in Cease Fire Violation by Pakistan in Uri of Baramulla

जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान सेना ने किया सीजफायर का उल्लंघन, गोलीबारी में सेना के पोर्टर की मौत

Wed, 29 Jul 2020 04:29 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 29 Jul 2020 04:29 PM IST
विज्ञापन
one army Porter killed in Cease Fire Violation by Pakistan in Uri of Baramulla
फाइल फोटो - फोटो : ANI
पाकिस्तान ने बुधवार को उत्तरी कश्मीर के उड़ी सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन कर सैन्य चौकियों को निशाना बनाकर भारी गोलाबारी की। इसमें सेना के साथ काम करने वाले एक पोर्टर की मौत हो गई। सेना ने भी गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि पाकिस्तानी सेना ने लच्छीपोरा बोनियार के राजकूट टैकरी में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे मोर्टार से गोलाबारी शुरू की जो करीब 3 बजे तक जारी रही। इस गोलाबारी में 11 महार रेजीमेंट के साथ काम करने वाला पोर्टर उड़ी के गोहलन निवासी मोहम्मद अलताफ जीनदार (26) गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


बाद में उनकी मौत हो गई। बता दें, पाकिस्तान ने उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन और माछल सेक्टर में भी मंगलवार शाम को गोलाबारी कर सेना की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोलाबारी की आड़ में घुसपैठ की फिराक में आतंकी
सूत्रों के अनुसार सेना के पास इनपुट है कि पाकिस्तान में बैठे आतंकी आका अनुच्छेद 370 को हटाये जाने की पहली वर्षगांठ पर 5 अगस्त को बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में हैं। इसके लिए आतंकी घुसपैठ को तैयार बैठे हैं। पाकिस्तानी सेना गोलाबारी की आड़ में घुसपैठ कराना चाहती है। इसके मद्देनजर सेना को एलओसी और आईबी पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।  

पाकिस्तान ने आईबी पर रात भर दागे गोले

अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर पाकिस्तान ने मंगलवार रात 11 बजे से लेकर सोमवार सुबह पांच बजे तक गोलाबारी की। पाकिस्तान की 25 चिनाब रेंजर्स ने पप्पू चक पोस्ट से गोलाबारी कर बीएसएफ की चांदवा पोस्ट को निशाना बनाया। 

छह घंटे की गोलाबारी में रिहायशी इलाकों को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई। हालांकि किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर चल रहे सुरक्षा बांध के काम को बाधित करने के लिए लगातार गोलाबारी कर रहा है। सीमा सुरक्षा बल के जवान भी मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed