फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   once again student protest in Jammu University

जम्मू विश्वविद्यालय में फिर वबाल, प्रोफेसर का घेराव

Fri, 07 Dec 2018 06:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 07 Dec 2018 06:21 AM IST
विज्ञापन
once again student protest in Jammu University
University of Jammu - फोटो : File Photo
शहीद-ए-आजम भगत सिंह को आतंकी कहने का मामला वीरवार को जम्मू विश्वविद्यालय में फिर गरमा गया। डीन एकेडमिक अफेयर्स के कार्यालय में आए राजनीतिक विभाग के आरोपी प्रो. मोहम्मद ताजुद्दीन का विद्यार्थियों ने दो घंटे तक घेराव किया। उसके बाद उन्हें पुलिस सुरक्षा में बाहर निकाला गया। इस दौरान छात्रों की पुलिस से धक्का-मुक्की हुई। गुस्साए छात्र इस मामले की जांच जम्मू विश्वविद्यालय प्रशासन के बजाय राज्यपाल से करवाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


इससे पहले छात्रों ने सुबह डीन स्टूडेंट वेलफेयर के कार्यालय से डीन एकेडमिक अफेयर्स के कार्यालय तक रैली निकाली। इस दौरान डीन एकेडमिक अफेयर्स के कार्यालय पर धरना देकर नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि प्रोफेसर द्वारा शहीद भगत सिंह की शहादत का अपमान किया गया है। जब तक उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की जाती उन्हें निलंबित किया जाए। 
विज्ञापन


शाम करीब चार बजे डीन एकेडमिक अफेयर्स के कार्यालय में प्रो. ताजुद्दीन को बुलाया गया था, इसकी भनक छात्रों को लग गई। उसके बाद छात्रों ने कार्यालय पर प्रोफेसर का घेराव किया। माहौल को तनावपूर्ण होता देख पुलिस बुलाई गई। इसमें कई पुलिस वैन कार्यालय के बाहर पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच छात्रों ने नारेबाजी जारी रखी। उन्होंने कहा कि उन्हें जम्मू विश्वविद्यालय की जांच पर विश्वास नहीं है, जबकि घटनाक्रम के सारे सबूत विवि प्रशासन को सौंप दिए गए हैं। इस मामले में आरोपी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाना चाहिए। पुलिस और छात्रों के बीच कुछ देर के लिए गहमागहमी रही। उसके बाद प्रोफेसर को पुलिसकर्मियों ने वैन में सुरक्षा के बीच बाहर लाया।


मामले की जांच की जा रही : वीसी
भगत सिंह को आतंकी बताने के मामले की जांच की जा रही है। अभी जांच रिपोर्ट नहीं आई है। रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।-प्रो. मनोज धर, वीसी, जम्मू विश्वविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed